इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) और सीएनजी (CNG) के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए हैं। यह मूल्यवृद्धि गुरुवार सुबह से लागू होगी।
NCR के गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पीएनजी प्रति यूनिट अब 35.86 रुपए होगी। इससे पहले इसका रेट 34.86 रुपए था। यानि एनसीआर में एक रुपए किलो की मूल्यवृद्धि हुई है। पिछले 7 महीने में पीएनजी पर 5 रुपए प्रति किलो तक बढ़ गए हैं। मुजफ्फरनगर, शामली और मेरठ में पीएनजी के नए रेट 39.37 रुपए होंगे।
फतेहपुर, कानपुर और हमीरपुर में 38.50 रुपए प्रति यूनिट दर से पीएनजी मिलेगी। इंद्रप्रस्थ ने सीएनजी के भी नए रेट जारी किए हैं। हालांकि गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सीएनजी के रेटों में अभी कोई वृद्धि नहीं हुई है। दिल्ली में एक रुपया दाम जरूर बढ़ाया गया है। IGL ने मूल्य वृद्धि की जानकारी गुरुवार सुबह दी। उसी समय से नए रेट लागू हो गए।
सिलेंडर, तेल के बाद गैस में मूल्यवृद्धि
दो दिन पहले ही एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़े हैं। इसी तरह डीजल और पेट्रोल की कीमतें भी लगातार बढ़ रही हैं। थोक खरीद पर डीजल के रेट 25 रुपए लीटर तक बढ़े हैं। ऐसे में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने पीएनजी और सीएनजी के रेट भी बढ़ा दिए हैं।