Soldiers Injured In Clash: भारत और चीन के बीच एक बार फिर सीमा पर विवाद पैदा हो गया है। इस बार अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस झड़प में 30 सैनिकों के घायल होने की खबर है। हालांकि, आधिकारिक रूप से इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।

नई दिल्ली : अरुणाचल प्रदेश में बॉर्डर के पास तवांग इलाके में चीनी सैनिकों के साथ झड़प की खबर है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस झड़प में 30 सैनिकों के घायल होने की खबर है। तवांग के यांगत्से इलाके में हुई इस झड़प में दोनों देशों के सैनिक घायल हुए हैं। भारत-चीन के सीमा विवाद के बीच 9 दिसंबर को रात में दोनों देशों के बीच सैनिकों की झड़प हुई थी। हालांकि, सरकार की तरफ से आधिकारिक रूप से इस झड़प को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है।
Soldiers Injured In Clash: तवांग में घायल हुए भारतीय सैनिकों को इलाज के लिए गुवाहाटी लाने की खबर है। इससे पहले डोकलाम में भारत और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। इससे पहले दोनों देशों के बीच पूर्वी लद्दाख में सीमा विवाद सुलझाने को लेकर कई दौर की बैठक हो चुकी है।
झड़प के बाद हुई फ्लैग मीटिंग
Soldiers Injured In Clash: दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प के साथ पत्थरबाजी भी हुई। इस दौरान दोनों तरफ से सैनिक मामूली रूप से घायल हुए। रिपोर्ट के अनुसार पहली झड़प 9 दिसंबर को हुई। इसके बाद 11 दिसंबर को भी झड़प हुई। खबर है कि भारतीय सेना और पीएलए सैनिकों के बीच झड़प के बाद दोनों देशों के बीच फ्लैग मीटिंग भी हुई।
दिल्ली मेट्रो में बिकनी पहनकर यात्रा करने वाली लड़की आई सामने, वायरल तस्वीर पर दिया जवाब
Soldiers Injured In Clash: हालांकि, झड़प के बाद दोनों तरफ के सैनिक पीछे हट गए। इसके बाद क्षेत्र में एरिया कमांडर ने शांति बहाल करने के लिए अपने समकक्ष के साथ एक फ्लैग मीटिंग की।
तवांग सेक्टर में दोनों पक्ष के अपने दावे
Soldiers Injured In Clash: अरुणाचल प्रदेश में तवांग सेक्टर में एलएसी के साथ सटे कुछ क्षेत्रों में दोनों देशों की अपनी-अपनी धारणा वाले एरिया है। इस क्षेत्र में दोनों पक्ष अपने दावे की सीमा तक क्षेत्र में गश्त करते हैं। साल 2006 से यही ट्रेंड हैं।
ऐसे में दोनों देशों के बीच इस एरिया में क्षेत्र को लेकर तनाव की स्थिति बनी रहती है। कभी-कभी गश्त के दौरान चीनी सैनिक भारतीय दावे वाली सीमा में आ जाते हैं। ऐसे में भारतीय सैनिकों की तरफ से विरोध करते हुए जवाब दिया जाता है।
देश–दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म–कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें Social Awaj News ऐप
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए Social Awaj फेसबुकपेज लाइक करें