
Heavy Rain Alert
Heavy Rain Alert: राजस्थान, बिहार, यूपी, एमपी समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात; स्कूल बंद, NDRF अलर्ट पर, अगले 48 घंटे बेहद भारी पड़ सकते हैं।
राजस्थान से बिहार तक बाढ़ जैसे हालात, 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी; कई जिलों में स्कूल बंद, सड़कें जलमग्न, प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज किया।

देश: के कई हिस्सों में मानसून अब कहर बनकर टूट रहा है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ समेत आठ राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले 48 घंटे में कई जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है। वहीं, कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।
राजस्थान और मध्य प्रदेश में हालात गंभीर
Heavy Rain Alert: राजस्थान के कोटा, झालावाड़, बारां और बूँदी जिलों में बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई। निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया। मध्य प्रदेश के मंदसौर, नीमच और रतलाम में जलभराव और सड़कें जलमग्न होने की खबर है।
बिहार और उत्तर प्रदेश में स्कूल बंद
Heavy Rain Alert: बिहार के पटना, भागलपुर और दरभंगा जिलों में भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया है। प्रशासन ने कई जिलों में एहतियातन स्कूल बंद रखने के आदेश दिए हैं। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी, बहराइच और श्रावस्ती जिलों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में उड़ान भरते ही विमान दुर्घटनाग्रस्त, गुजरात के पूर्व CM सहित 242 सवार।
झारखंड और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी
Heavy Rain Alert: झारखंड के रांची, धनबाद और जमशेदपुर में भारी बारिश से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा है। छत्तीसगढ़ के दुर्ग और बस्तर क्षेत्रों में बिजली गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं।
उत्तराखंड और ओडिशा भी अलर्ट पर
Heavy Rain Alert: उत्तराखंड के पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिलों में भूस्खलन की संभावना जताई गई है। वहीं, ओडिशा के केंद्रपाड़ा और बालासोर जिलों में समुद्र तटीय इलाकों में हाई टाइड का खतरा है।
सरकार की अपील
Heavy Rain Alert: NDRF और SDRF की टीमें तैनात कर दी गई हैं। राज्य सरकारों ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, सुरक्षित स्थानों पर रहने और मौसम विभाग की चेतावनियों पर ध्यान देने की अपील की है। जल्द राहत की कोई संभावना नहीं है क्योंकि अगले कुछ दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।