Tatiri Song Controversy

Tatiri Song Controversy

Tatiri Song Controversy: बाल आयोग में शिकायत, नाबालिग लड़कियों और आपत्तिजनक शब्दों पर उठे सवाल

पॉपुलर रैपर Badshah के नए गाने ‘टटीरी’ को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस गाने के खिलाफ बाल अधिकार और महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गाने के वीडियो और बोलों में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है और नाबालिग लड़कियों को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है।

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि गाने के वीडियो में कुछ लड़कियों को स्कूल बैग फेंकते हुए दिखाया गया है, जिससे यह संदेश जाता है कि वे नाबालिग छात्राएं हैं। आरोप है कि गाने के रैप लिरिक्स में अशोभनीय और भद्दे शब्दों का प्रयोग किया गया है, जो बच्चों और समाज पर गलत प्रभाव डाल सकते हैं। इसी आधार पर बाल आयोग और महिला आयोग से इस गाने की जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई है।

Elvish Yadav Controversy: शोबिज में बदले एल्विश यादव! बोल्ड डेटिंग शो ‘एंगेज्ड 2’ होस्ट करने पर मचा बवाल, फैंस हैरान

शिकायत में यह भी कहा गया है कि सोशल मीडिया और म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर यह गाना तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे बड़ी संख्या में युवा और बच्चे इसे सुन रहे हैं। ऐसे में कंटेंट की जिम्मेदारी और संवेदनशीलता जरूरी है।

मामले को लेकर संबंधित आयोग ने प्रारंभिक स्तर पर शिकायत का संज्ञान लिया है और रिपोर्ट मांगी जा सकती है। हालांकि इस विवाद पर अभी तक रैपर बादशाह या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

इस पूरे विवाद के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इसे अभिव्यक्ति की आजादी बता रहे हैं, तो वहीं कई लोग गाने के कंटेंट को लेकर कड़ी आपत्ति जता रहे हैं।