
Delhi Haryana Weather
Delhi Haryana Weather: दिल्ली में आज तेज आंधी और बारिश की संभावना, हवा की रफ्तार 50 किमी तक पहुंच सकती है; हरियाणा के 15 जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी, प्रशासन ने लोगों को किया सतर्क।
दिल्ली में आज 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और बारिश के (Delhi Haryana Weather) आसार, हरियाणा के 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, किसानों और लोगों को सतर्क रहने की सलाह।

हरियाणा: मौसम विभाग ने 17 जून को दिल्ली और हरियाणा में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई है। दिल्ली में हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे लोगों को धूल भरी आंधी और बारिश का सामना करना पड़ सकता है। मौसम में यह बदलाव वेस्टर्न डिस्टरबेंस और नमी भरी पुरवाई हवाओं की वजह से हो रहा है।
दिल्ली में दिनभर बादल छाए
Delhi Haryana Weather: दिल्ली में दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। शाम के समय गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं, जो तापमान में थोड़ी राहत देंगी।
Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में उड़ान भरते ही विमान दुर्घटनाग्रस्त, गुजरात के पूर्व CM सहित 242 सवार।
हरियाणा के कई जिलों का मौसम
Delhi Haryana Weather: हरियाणा के कई जिलों में मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अंबाला, पंचकूला, करनाल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, हिसार, भिवानी, महेन्द्रगढ़, रेवाड़ी और गुरुग्राम सहित 15 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।
आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Delhi Haryana Weather: कृषि विभाग और प्रशासन ने किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। तेज हवाओं और बारिश से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। इसके अलावा, मौसम के इस बदले मिजाज का असर ट्रैफिक, बिजली आपूर्ति और सामान्य जनजीवन पर भी पड़ सकता है।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, यह स्थिति अगले 24 से 48 घंटों तक रह सकती है और मानसून की सक्रियता के संकेत के रूप में देखी जा रही है।