Delhi NCR Rain Alert:
Delhi NCR Rain Alert: दिल्ली-एनसीआर में 18 मार्च से बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, तापमान 4°C तक गिरेगा
दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए मौसम को लेकर अहम अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग के अनुसार एक नए Western Disturbance के सक्रिय होने से 18 मार्च से अगले तीन दिनों तक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
Gurugram और Delhi NCR में इस दौरान तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं, जिससे मौसम सुहावना हो जाएगा।
मौसम विभाग का कहना है कि इस बदलाव के चलते तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। दिन के तापमान में कमी के साथ-साथ रातें भी ठंडी हो सकती हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
India Russia Oil Deal: भारत को बड़ी राहत: रूस से तेल खरीदने पर 30 दिन की स्पेशल छूट, टला संभावित तेल संकट
हालांकि तेज हवाओं और बारिश के कारण ट्रैफिक और रोजमर्रा के कामकाज पर असर पड़ सकता है। खासकर ऑफिस टाइम में सड़कों पर जाम और जलभराव की स्थिति बन सकती है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।
विशेषज्ञों के अनुसार यह पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ी इलाकों में भी असर डालेगा, जिससे वहां बर्फबारी और बारिश की संभावना बढ़ गई है। इसका सीधा असर मैदानी क्षेत्रों के मौसम पर भी पड़ रहा है।
