LPG Production Order

LPG Production Order

LPG Production Order: LPG सप्लाई बढ़ाने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, रिफाइनरियों को केवल LPG प्रोडक्शन का आदेश

देश में एलपीजी (LPG) की आपूर्ति को स्थिर बनाए रखने और उत्पादन बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने आवश्यक वस्तु अधिनियम (ECA) के तहत नया आदेश जारी किया है, जिसके बाद रिफाइनरियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।

पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार अब प्रोपेन और ब्यूटेन जैसे हाइड्रोकार्बन का इस्तेमाल पेट्रोकेमिकल उद्योग में नहीं किया जाएगा, बल्कि इन्हें केवल एलपीजी उत्पादन के लिए उपयोग करना होगा। सरकार का यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

सरकार का कहना है कि इस फैसले का मुख्य उद्देश्य देश में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना और सप्लाई चेन को मजबूत रखना है। हाल के समय में घरेलू गैस की बढ़ती मांग को देखते हुए यह कदम उठाया गया है, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की कमी का सामना न करना पड़े।

India Russia Oil Deal: भारत को बड़ी राहत: रूस से तेल खरीदने पर 30 दिन की स्पेशल छूट, टला संभावित तेल संकट

विशेषज्ञों के अनुसार इस आदेश से रिफाइनरियों में एलपीजी उत्पादन बढ़ेगा और घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई अधिक स्थिर रह सकेगी। साथ ही इससे सरकार को बाजार में कीमतों को नियंत्रित रखने में भी मदद मिल सकती है।

सरकार का मानना है कि यह कदम आने वाले समय में ऊर्जा सुरक्षा और आम लोगों तक रसोई गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाएगा।