Illegal Mosques Crackdown: ग्रीस में अवैध मस्जिदों पर बड़ी कार्रवाई, 60 बंद होंगे; संचालकों पर निर्वासन की तैयारी
1 min read

यूरोप के देश ग्रीस में अवैध मस्जिदों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार ने ऐसे करीब 60 मस्जिदों को बंद करने का फैसला लिया है, जिन्हें नियमों के खिलाफ संचालित किया जा रहा था।

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, यह कदम सुरक्षा, पंजीकरण और भवन नियमों के उल्लंघन को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। प्रशासन का कहना है कि सभी धार्मिक संस्थानों को कानूनी अनुमति और तय मानकों का पालन करना अनिवार्य है।

सूत्रों के मुताबिक, जिन लोगों पर अवैध रूप से मस्जिदों चलाने का आरोप है, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कुछ मामलों में निर्वासन (डिपोर्टेशन) की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है, खासकर उन संचालकों के खिलाफ जिनके पास वैध दस्तावेज नहीं पाए गए।

32nd Avenue CEO Arrest: 32nd Avenue के CEO की गिरफ्तारी से हड़कंप, करोड़ों के रियल एस्टेट फ्रॉड का खुलासा

सरकार का कहना है कि यह कार्रवाई किसी धर्म विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि कानून और सुरक्षा नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है। वहीं इस फैसले को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बहस छिड़ गई है और मानवाधिकार संगठनों की नजर इस मामले पर बनी हुई है।

फिलहाल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी मामलों की जांच के बाद ही अंतिम कार्रवाई की जाएगी।