Live-in Partner Assault: गुरुग्राम में लिव-इन पार्टनर की हैवानियत: बायोटेक छात्रा को बेरहमी से पीटा, AIIMS रेफर
Live-in Partner Assault: गुरुग्राम में लिव-इन पार्टनर की हैवानियत: बायोटेक छात्रा को बेरहमी से पीटा, AIIMS रेफर
हरियाणा के गुरुग्राम से एक गंभीर मारपीट का मामला सामने आया है, जहां लिव-इन पार्टनर ने चरित्र पर शक के चलते एक बायोटेक छात्रा के साथ बेरहमी से मारपीट की। पीड़िता मूल रूप से त्रिपुरा की रहने वाली बताई जा रही है और GD Goenka University में पढ़ाई कर रही है। उसकी हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए AIIMS New Delhi रेफर किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, घटना थाना बादशाहपुर क्षेत्र की है। एक महिला ने फोन कर सूचना दी कि उसकी 19 वर्षीय बेटी के साथ उसके लिव-इन पार्टनर ने मारपीट की है। सूचना मिलते ही पुलिस सेक्टर-69 स्थित ग्रेट पीजी पहुंची और मौके से आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।
Epstein Files Controversy: हरदीप सिंह पुरी का बड़ा बयान: क्या Jeffrey Epstein जैसे ‘यौन अपराधी’ करा रहे थे वैश्विक डील?
जांच में सामने आया है कि आरोपी दिल्ली का रहने वाला 19 वर्षीय युवक है, जिसे गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती पूछताछ में मारपीट की वजह चरित्र पर शक बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
फिलहाल छात्रा का इलाज जारी है और उसकी हालत पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
