
Gurugram School Bomb Threat
Gurugram School Bomb Threat: गुरुग्राम के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और बम स्क्वॉड ने शुरू की जांच
मंगलवार सुबह हरियाणा के गुरुग्राम में उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के एक दर्जन से अधिक प्रतिष्ठित स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी की सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन ने तुरंत छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।
जानकारी के अनुसार कई स्कूलों को ई-मेल के जरिए धमकी भेजी गई थी। जैसे ही यह खबर सामने आई, स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों और स्टाफ के बीच अफरातफरी मच गई। एहतियात के तौर पर सभी छात्रों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता (Bomb Squad), डॉग स्क्वायड और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। सुरक्षा टीमों ने स्कूल परिसरों की गहन तलाशी शुरू कर दी है ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु की जांच की जा सके।
India Russia Oil Deal: भारत को बड़ी राहत: रूस से तेल खरीदने पर 30 दिन की स्पेशल छूट, टला संभावित तेल संकट
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और सभी स्कूलों में सर्च ऑपरेशन जारी है। शुरुआती जांच में अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही हैं।
वहीं, पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि धमकी भरा ई-मेल कहां से भेजा गया और इसके पीछे कौन लोग हो सकते हैं। साइबर टीम को भी जांच में लगाया गया है। प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।






