Merchant Navy LPG Mission
Merchant Navy LPG Mission: हरियाणा के दो वीरों का साहस, युद्ध के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से 92,700 टन LPG लेकर लौट रहे
हरियाणा के फतेहाबाद जिले के दो जांबाज युवाओं ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। मर्चेंट नेवी में अधिकारी के रूप में तैनात ये दोनों वीर इस समय युद्ध प्रभावित होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे खतरनाक समुद्री मार्ग से होकर भारत के लिए बड़ी मात्रा में एलपीजी गैस लेकर आ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार ये अधिकारी ‘नंदा देवी’ और ‘शिवालिक’ नामक गैस कैरियर जहाजों पर तैनात हैं। दोनों जहाज मिलकर करीब 92,700 टन एलपीजी लेकर ईरान और कतर के समुद्री क्षेत्र से भारत की ओर बढ़ रहे हैं। मौजूदा समय में पश्चिम एशिया में तनाव और युद्ध जैसे हालात के चलते यह समुद्री मार्ग बेहद संवेदनशील और जोखिम भरा माना जा रहा है।
इसके बावजूद इन भारतीय अधिकारियों ने अपने कर्तव्य को सर्वोपरि रखते हुए इस चुनौतीपूर्ण मिशन को अंजाम देना जारी रखा है। समुद्र में किसी भी वक्त खतरे की आशंका के बीच वे लगातार निगरानी, सुरक्षा और जहाज संचालन की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
India Russia Oil Deal: भारत को बड़ी राहत: रूस से तेल खरीदने पर 30 दिन की स्पेशल छूट, टला संभावित तेल संकट
विशेषज्ञों का मानना है कि भारत की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में ऐसे मर्चेंट नेवी अधिकारियों की भूमिका बेहद अहम होती है। खासकर जब वैश्विक संकट के कारण सप्लाई चेन प्रभावित होती है, तब ऐसे साहसी कदम देश के लिए बड़ी राहत साबित होते हैं।
फतेहाबाद के इन दोनों युवाओं की बहादुरी और समर्पण ने यह साबित कर दिया है कि भारतीय जवान चाहे जमीन पर हों या समंदर में, हर हाल में देश की सेवा के लिए तैयार रहते हैं। इनके इस जज्बे को लेकर पूरे क्षेत्र में गर्व और सम्मान का माहौल है।
