This Month Delhi Para: कड़ाके की सर्दी के लिए हो जाइए तैयार, इसी महीने पारा पहुंच जाएगा 6 डिग्री

Estimated read time 1 min read

This Month Delhi Para: दिल्ली में सोमवार न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री दर्ज किया गया जो सीजन में सबसे कम रहा। हवाओं की दिशा बदलने और तेज धूप की वजह से राजधानी में दिन का तापमान बढ़ा था लेकिन अब पारा तेजी से नीचे आने वाला है। इसी महीने तक पारा 6 डिग्री तक पहुंच सकता है।

This Month Delhi Para
This Month Delhi Para

राजधानी दिल्ली में बर्फीली हवाओं की वजह से तापमान में तेजी से कमी आई और अचानक ठंड बढ़ गई। हालांकि इन हवाओं पर ब्रेक लगने से सर्दी थोड़ी कम हुई लेकिन यह सिर्फ दो दिन के लिए था। सोमवार सीजन में सुबह के वक्त सबसे अधिक ठंड रही।

This Month Delhi Para: मौसम विभाग के अनुसार राहत सिर्फ एक से दो दिन के लिए थी क्योंकि अब तेजी से पारा नीचे आएगा। इस हफ्ते के आखिरी में तापमान में गिरावट आएगी और नवंबर के अंत में ठंड का अच्छा खासा असर देखने को मिलेगा। नवंबर में न्यूनतम तामपान 6 से 7 डिग्री के आसपास रह सकता है।

दिल्ली में सोमवार न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले रविवार को 9.6 और शनिवार को 9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। सोमवार न्यूनतम तापमान सीजन में सबसे कम रहा। हवा में नमी का स्तर 36 से 90 प्रतिशत तक रहा। राजधानी में दिन के समय सबसे ठंडा इलाका मयूर विहार रहा। इसके अलावा लोदी रोड, मंगेशपुर में तापमान 9 डिग्री के पास रहा।

दिल्ली मेट्रो में बिकनी पहनकर यात्रा करने वाली लड़की आई सामने, वायरल तस्वीर पर दिया जवाब

This Month Delhi Para: मंगलवार आज के दिन आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान बढ़कर 27 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तामपान 9 डिग्री तक रह सकता है। धूप की वजह से दिन के समय ठंड से राहत रहेगी। अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री के आसपास रहेगा।

स्काईमेट के अनुसार पश्चिमी हिमालय में सक्रिय हुआ वेस्टर्न डिस्टरबेंस अब पूर्व की तरफ बढ़ चुका है। पश्चिमी हिमालय से शुष्क और बर्फीली ठंडी हवाएं एक बार फिर उत्तर पश्चिमी भारत में शुरू हो रही हैं। ये ठंडी हवाएं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के न्यूनतम तापमान को गिरा सकती हैं। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीत लहर जैसे हालात हो सकते हैं।

देशदुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्मकर्मपाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें Social Awaj News ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए Social Awaj फेसबुकपेज लाइक करें

You May Also Like

More From Author