IPL 2023 Players: IPL 2023 के लिए आज ऑक्शन सभी टीमों के खिलाड़ियों की नीलामी की जाएगी

Estimated read time 1 min read

IPL 2023 Players: IPL 2023 के लिए आज दोपहर से ऑक्शन किया जाएगा सभी 10 टीमों के बीच 405 खिलाड़ियों की नीलामी की जाएगी। आईपीएल 2023 के लिए 405 खिलाड़ियों के बीच नीलामी की जाएगी। सभी 10 टीम शुक्रवार को मिनी ऑक्शन में हिस्सा लेंगी।

इसमें 273 भारतीय खिलाड़ी और 132 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। नीलामी के दौरान कुल 87 खिलाड़ी ही बिक सकते हैं। ऐसे में कई स्टार खिलाड़ियों पर इस साल अनसोल्ड होने का खतरा मंडरा रहा है।

IPL 2023 Players
IPL 2023 Players

ऐसे में क्या टीम इस साल उम्रदराज खिलाड़ियों को खरीदना चाहेगी या नहीं यह देखना दिलचस्प होगा। आइए मिनी ऑक्शन से पहले एक नजर सबसे ज्यादा उम्र वाले खिलाड़ियों की लिस्ट पर डालें।

इन पांच उम्रदराज खिलाड़ियों पर सभी की नजर.

अमित मिश्रा

IPL 2023 Players: इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम अमित मिश्रा का है। अपनी स्पिन गेंदबाजी से सभी बल्लेबाजों को नचाने वाले forty वर्षीय यह खिलाड़ी को इस साल के ऑक्शन में अपनी किस्मत आजमाने को तैयार है। अमित मिश्रा इस साल के मिनी ऑक्शन के लिए 50 लाख रुपये की बेस प्राइस पर उपलब्ध हैं। उन्होंने साल 2017 से भारत के लिए एक भी मैच नहीं खेला है। पिछले कुछ सीजन से वह दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा रहे हैं।

मोहम्मद नबी

IPL 2023 Players: इस लिस्ट में मोहम्मद नबी दूसरे नंबर पर हैं। आईपीएल शुरू होने से पहले नबी 38 साल के हो जाएंगे। अफगानिस्तान के इस ऑलराउंडर का बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये है। माना जा रहा है कि मोहम्मद नबी पर कई टीम अपना दाव खेल सकती है। अफगानिस्तान के लिए नबी ने कुल 104 टी20 मुकाबले खेले हैं।

डेविड वीज

IPL 2023 Players: नामीबिया के लिए खेलने वाले डेविड वीज के लिए यह साल बेहद खास रहा है। डेविड वीज ने अपने प्रदर्शन के दमपर अपनी टीम को कई मुकाम हासिल करवाया है। ऐसे में इस 37 वर्षीय खिलाड़ी पर सभी टीम अच्छा रकम खर्ज कर सकती है। डेविड वीज ने अपने देश के लिए 15 वनडे और 39 टी20 मैच खेला है।

दिल्ली मेट्रो में बिकनी पहनकर यात्रा करने वाली लड़की आई सामने, वायरल तस्वीर पर दिया जवाब

मोइसेस हेनरिक्स

IPL 2023 Players: अगले साल फरवरी में 36 साल के हो रहे मोइसेस हेनरिक्स ने आईपीएल ऑक्शन के लिए अपना नाम डाला है। यह ऑस्ट्रेलियाई ऑल-राउंडर किसी भी टीम के लिए एक अच्छा सौदा साबित हो सकता है। टी20 लीग में अपने शानदार अनुभव के दमपर मोइसेस हेनरिक्स अपनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। मोइसेस हेनरिक्स के पास कप्तानी का भी अनुभव है। ऐसे में टीम उन पर पैसा लुटा सकती हैं।

सिकंदर रजा

IPL 2023 Players: इस लिस्ट में पाकिस्तान में जन्मे सिकंदर रजा का भी नाम शामिल है। 36 साल के रजा मौजूदा समय में जिम्बाब्वे के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हैं। हाल ही में हुए टी20 वर्ल्ड कप के दौरान रजा ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से सभी को इंप्रेस किया था। रजा के ऊपर सभी टीमों की नजरे होंगी। रजा मिनी ऑक्शन के लिए 50 लाख रुपये की बेस प्राइस पर उपलब्ध हैं।

देशदुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्मकर्मपाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें Social Awaj News ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए Social Awaj फेसबुकपेज लाइक करें

You May Also Like

More From Author