Iran Oil Tanker Seized

Iran Oil Tanker Seized

Iran Oil Tanker Seized: भारत ने मुंबई के पास ईरान से जुड़े तीन प्रतिबंधित तेल जहाज जब्त किए, समुद्री निगरानी बढ़ाई।

भारत: ने अवैध तेल व्यापार और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों से जुड़े मामलों पर बड़ी कार्रवाई (Iran Oil Tanker Seized) करते हुए मुंबई तट के पास तीन तेल टैंकर जब्त कर लिए हैं। ये जहाज अमेरिका द्वारा प्रतिबंधित बताए जा रहे हैं और कथित रूप से ईरान से जुड़े माने जा रहे थे।

भारतीय एजेंसियों ने समुद्री क्षेत्र में निगरानी बढ़ाते हुए इस कार्रवाई को अंजाम दिया, ताकि प्रतिबंधित तेल के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जा सके।

सूत्रों के अनुसार जब्त किए गए जहाजों के नाम स्टेलर रूबी, एस्फाल्ट स्टार और अल जाफ़ज़िया बताए जा रहे हैं। इनमें से कुछ जहाज पहले ईरान से तेल ढुलाई से जुड़े रहे हैं।

Epstein Files Controversy: हरदीप सिंह पुरी का बड़ा बयान: क्या Jeffrey Epstein जैसे ‘यौन अपराधी’ करा रहे थे वैश्विक डील?

दूसरी ओर, ईरान की राष्ट्रीय तेल कंपनी ने इन जहाजों से किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया है। यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा और प्रतिबंधित तेल व्यापार पर भारत की सख्ती को दर्शाती है, साथ ही समुद्री क्षेत्र में निगरानी और नियंत्रण को और मजबूत किया गया है।