Lashkar e Taiba Threat: आतंकी साजिश का अलर्ट, लश्कर-ए-तैयबा के निशाने पर लाल किला और बड़े मंदिर, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को लेकर सुरक्षा एजेंसियों को बड़ा इनपुट मिला है। खुफिया जानकारी के अनुसार संगठन दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला और देश के कई प्रमुख मंदिरों के आसपास धमाके करने की साजिश रच रहा है।
इनपुट मिलने के बाद राष्ट्रीय राजधानी समेत कई संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने प्रमुख धार्मिक स्थलों, पर्यटन स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त निगरानी शुरू कर दी है।
Epstein Files Controversy: हरदीप सिंह पुरी का बड़ा बयान: क्या Jeffrey Epstein जैसे ‘यौन अपराधी’ करा रहे थे वैश्विक डील?
सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। आने-जाने वाले लोगों की सघन जांच की जा रही है और CCTV निगरानी भी बढ़ा दी गई है।
अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है। फिलहाल जांच एजेंसियां अलर्ट इनपुट की गंभीरता से जांच कर रही हैं और संभावित खतरे को रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
