
LPG Cylinder Price Hike
LPG Cylinder Price Hike: ईरान-इजरायल तनाव के बीच LPG महंगी, घरेलू सिलेंडर ₹60 और कमर्शियल ₹115 बढ़ा, दिल्ली में 913 रुपये
ईरान-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपये महंगा हो गया है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 115 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतों के बाद राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर अब 913 रुपये में मिलेगा।
सरकार ने गैस की संभावित किल्लत को देखते हुए देश की रिफाइनरियों को इमरजेंसी निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के तहत एलपीजी उत्पादन बढ़ाने और सप्लाई चेन को मजबूत करने को कहा गया है ताकि आम लोगों को गैस की कमी का सामना न करना पड़े।
India Russia Oil Deal: भारत को बड़ी राहत: रूस से तेल खरीदने पर 30 दिन की स्पेशल छूट, टला संभावित तेल संकट
जानकारी के अनुसार पश्चिम एशिया में बढ़ते युद्ध और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर भारत के गैस बाजार पर भी पड़ रहा है। ईरान-इजरायल तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार में अस्थिरता बढ़ गई है, जिससे एलपीजी की लागत बढ़ी है।
कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने से होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यापारियों पर भी असर पड़ सकता है। वहीं घरेलू गैस महंगी होने से आम परिवारों के मासिक बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ने की संभावना है। सरकार का कहना है कि फिलहाल सप्लाई सामान्य बनाए रखने की कोशिश की जा रही है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कदम भी उठाए जाएंगे।








