Nia Sharma Red Hot Dress: निया शर्मा का कातिलाना अंदाज, फूलों से सजी ड्रेस और मुस्कान ने लूटा फैंस का दिल
Nia Sharma Red Hot Dress: निया शर्मा का कातिलाना अंदाज, फूलों से सजी ड्रेस और मुस्कान ने लूटा फैंस का दिल
टीवी इंडस्ट्री की सबसे बोल्ड और बिंदास एक्ट्रेस में शुमार निया शर्मा एक बार फिर अपने सिजलिंग लुक को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उनकी लेटेस्ट तस्वीरों में निया रेड हॉट ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिसने फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। फूलों से सजी इस स्टाइलिश ड्रेस में निया का कॉन्फिडेंस और ग्रेस साफ झलक रहा है।
निया शर्मा ने इस रेड आउटफिट को मिनिमल मेकअप और सॉफ्ट हेयरस्टाइल के साथ कैरी किया है, जो उनके लुक को और भी एलिगेंट बना रहा है। कैमरे के सामने उनकी प्यारी मुस्कुराहट ने फैंस को पूरी तरह से दीवाना बना दिया है। तस्वीरों में निया का अंदाज कभी कातिलाना तो कभी बेहद क्यूट नजर आ रहा है।
भारत से मैच न खेलने का फैसला भारी, टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की सुपर-8 उम्मीदें खतरे में
जैसे ही निया ने ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, वैसे ही कमेंट्स और लाइक्स की बाढ़ आ गई। फैंस उन्हें “रेड क्वीन”, “हॉटनेस ओवरलोडेड” और “स्टनिंग ब्यूटी” जैसे टैग्स से नवाज रहे हैं। कई सेलेब्स ने भी उनके इस लुक की जमकर तारीफ की है।
गौरतलब है कि निया शर्मा हमेशा अपने फैशन एक्सपेरिमेंट्स और बेबाक स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। चाहे वेस्टर्न आउटफिट हो या ट्रेडिशनल लुक, निया हर अंदाज में सुर्खियां बटोरना जानती हैं। इस बार भी उनका रेड हॉट अवतार सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है और फैंस को उनसे नजरें हटाना मुश्किल हो गया है।
Ankit Sain
Related Posts
PAK vs NAM: पाकिस्तान के लिए कयामत का दिन! कोलंबो में बारिश से धुला मैच तो सुपर-8 का सपना टूटेगा?
Akshay Kumar Relationship: पहले अफेयर, फिर ब्रेकअप, अब दोस्ती, रवीना टंडन ने अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
