Operation Aakraman 21: होली से पहले हरियाणा में ‘ऑपरेशन आक्रमण-21’ की बड़ी कार्रवाई, 1048 आरोपी गिरफ्तार
होली के त्योहार से पहले हरियाणा में कानून-व्यवस्था मजबूत रखने के लिए हरियाणा पुलिस ने राज्यव्यापी अभियान ‘ऑपरेशन आक्रमण-21’ चलाया। इस बड़े ऑपरेशन के तहत पुलिस की 1,460 टीमों ने एक साथ विभिन्न जिलों में छापेमारी की और आपराधिक गतिविधियों पर शिकंजा कसा।
पुलिस के मुताबिक, अभियान के दौरान कुल 461 मामले दर्ज किए गए और 1,048 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान अवैध हथियार, देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इसके अलावा नशा तस्करी, अवैध शराब कारोबार और संगठित अपराध से जुड़े मामलों में भी सख्त कदम उठाए गए।
Elvish Yadav Controversy: शोबिज में बदले एल्विश यादव! बोल्ड डेटिंग शो ‘एंगेज्ड 2’ होस्ट करने पर मचा बवाल, फैंस हैरान
अधिकारियों का कहना है कि त्योहारों के दौरान असामाजिक तत्व सक्रिय हो जाते हैं, इसलिए पहले से ही व्यापक स्तर पर जांच और धरपकड़ अभियान चलाया गया। पुलिस ने संदिग्ध ठिकानों, अपराध प्रभावित इलाकों और हिस्ट्रीशीटरों पर विशेष नजर रखी। कई जिलों में रातभर नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी ली गई।
पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि होली के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष गश्त और ड्रोन निगरानी की भी व्यवस्था की जा रही है।
हरियाणा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। प्रशासन का कहना है कि अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
