T20 World Cup Betting

T20 World Cup Betting

T20 World Cup Betting: T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल पर सट्टेबाजी का भंडाफोड़, गुरुग्राम में फ्लैट पर छापा, 3 बुकी गिरफ्तार

टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए मैच पर सट्टेबाजी कराने वाले एक गिरोह का गुरुग्राम पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सेक्टर-81 स्थित अंसल हाइट्स सोसाइटी के एक फ्लैट पर छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

खेरकी दौला थाना पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल, अमित और पारस के रूप में हुई है। ये लोग फ्लैट में बैठकर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और मोबाइल के जरिए मैच पर सट्टा लगवा रहे थे।

India Russia Oil Deal: भारत को बड़ी राहत: रूस से तेल खरीदने पर 30 दिन की स्पेशल छूट, टला संभावित तेल संकट

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 11 मोबाइल फोन, तीन लैपटॉप, एक एलईडी टीवी और कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी टी20 वर्ल्ड कप के बड़े मैचों पर लोगों से लाखों रुपये का सट्टा लगवा रहे थे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि सट्टेबाजी का पैसा किन-किन खातों में ट्रांसफर किया जा रहा था। गुरुग्राम पुलिस का कहना है कि क्रिकेट मैचों पर अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे गिरोहों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।