Toxic Teaser Release: टॉक्सिक टीजर रिलीज: यश का धमाकेदार एक्शन अवतार, 19 मार्च को सिनेमाघरों में मचेगा तूफान
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है। टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मच गई है और फैंस इसे साल की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म बता रहे हैं।
टीजर में यश का अंदाज बेहद दमदार और खतरनाक दिखाई दे रहा है। हाई-ऑक्टेन एक्शन, डार्क विजुअल्स और पावरफुल बैकग्राउंड म्यूजिक ने दर्शकों का उत्साह कई गुना बढ़ा दिया है। खास बात यह है कि टीजर में यश का रॉ और इंटेंस अवतार देखने को मिला, जो उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
19 मार्च को होगी फिल्म रिलीज
निर्माताओं के मुताबिक फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टीजर को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स से साफ है कि फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।
Epstein Files Controversy: हरदीप सिंह पुरी का बड़ा बयान: क्या Jeffrey Epstein जैसे ‘यौन अपराधी’ करा रहे थे वैश्विक डील?
विवादों के बीच भी जबरदस्त रिस्पॉन्स
फिल्म कुछ विवादों के कारण चर्चा में रही, लेकिन इसका टीजर आते ही माहौल पूरी तरह बदल गया। सोशल मीडिया पर #ToxicTeaser ट्रेंड कर रहा है और फैंस लगातार इसे “ब्लॉकबस्टर” बता रहे हैं।
फैंस ने दिया शानदार रिएक्शन
टीजर रिलीज होते ही दर्शकों ने कमेंट सेक्शन में तारीफों की झड़ी लगा दी। कई फैंस ने लिखा — “यश का कमबैक धमाकेदार होने वाला है” तो कुछ ने कहा — “एक्शन का नया लेवल देखने को मिलेगा।”
फिलहाल, फिल्म की कहानी को लेकर ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन टीजर ने इतना जरूर साबित कर दिया है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है।
