Putin Modi Phone Call: पुतिन ने पीएम मोदी से बात कर पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की
1 min read

Putin Modi Phone Call: पुतिन ने पीएम मोदी से बात कर पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की

Putin Modi Phone Call: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर बातचीत कर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। पुतिन ने हमले में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की और आतंकवाद के खिलाफ भारत को समर्थन देने की बात कही।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात कर पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और आतंकवाद के खिलाफ भारत को हर संभव समर्थन देने का आश्वासन दिया।

Putin Modi Phone Call
Putin Modi Phone Call

भारत: 5 मई 2025, नई दिल्ली: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर बातचीत की। इस बातचीत के दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की।

पुतिन ने पीएम मोदी से की फोन पर बात

Putin Modi Phone Call: रूस के राष्ट्रपति ने हमले में मारे गए लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में रूस भारत के साथ खड़ा है।

J&K Pahalgam Terror Attack: दिनदहाड़े कश्मीर में बड़े आतंकी हमले के बाद उतरी सेना, एक्शन शुरू!

पहलगाम आतंकी हमले की की कड़ी निंदा

Putin Modi Phone Call: प्रधानमंत्री मोदी ने इस समर्थन के लिए पुतिन का आभार जताया और दोनों नेताओं ने भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने पर चर्चा की।