Horoscope 19 May 2026

Horoscope 19 May 2026

Horoscope 19 May 2026: आज का दिन आपके लिए क्या खास लेकर आया है? जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल, जिसमें शामिल हैं आपके प्रेम संबंध, करियर, स्वास्थ्य और वित्त से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत।

नमस्कार! जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा (Horoscope 19 May 2026) सेहत, करियर, प्रेम और धन के दृष्टिकोण से क्या कहती हैं आपकी राशि।

मेष राशि (Aries)

  • करियर व बिजनेस: कार्यक्षेत्र में आपकी लीडरशिप और काम करने के तरीके की सराहना होगी। मीडिया, मार्केटिंग और डिजिटल बिजनेस से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। आय के नए स्रोत खुलेंगे।

  • भाव व रिश्ते: प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। हालांकि, उग्र वाणी के कारण परिवार में धन के मामलों पर बहस हो सकती है, इसलिए शांत रहें।

  • सेहत: मन में थोड़ी उग्रता या अधीरता रह सकती है। ध्यान और योग का सहारा लें।

  • शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9

  • उपाय: हनुमान जी को लाल फूल चढ़ाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि (Taurus)

  • करियर व बिजनेस: सूर्य और बुध का आपकी राशि में होना आपको सही निर्णय लेने में मदद करेगा। सीनियर्स आपके काम की तारीफ करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन मजबूत है और निवेश से लाभ के योग हैं।

  • भाव व रिश्ते: परिवार में सुख-शांति रहेगी और मेहमानों का आगमन हो सकता है। लव लाइफ बेहतर होगी।

  • सेहत: मंगल के प्रभाव से मन में अनजानी बेचैनी हो सकती है, ओवरथिंकिंग (ज्यादा सोचने) से बचें।

  • शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 6

  • उपाय: मां लक्ष्मी को सफेद फूल अर्पित करें और गौमाता को हरा चारा खिलाएं।

मिथुन राशि (Gemini)

  • करियर व बिजनेस: करियर के लिहाज से नई योजनाएं सफल होंगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। व्यापार में चौतरफा लाभ मिलने के योग हैं।

  • भाव व रिश्ते: दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। दोस्तों और शुभचिंतकों का पूरा सहयोग मिलेगा।

  • सेहत: स्वास्थ्य के लिहाज से दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है, मौसमी बीमारियों से सावधान रहें।

  • शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5

  • उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा (घास) अर्पित करें।

कर्क राशि (Cancer)

  • करियर व बिजनेस: रवि योग के प्रभाव से नौकरी और व्यापार में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। पुरानी समस्याओं और कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। हालांकि, खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।

  • भाव व रिश्ते: परिवार में मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी।

  • सेहत: मानसिक तनाव से राहत मिलेगी, सेहत सामान्य रहेगी।

  • शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: 2

  • उपाय: हनुमान जी के मंदिर में बूंदी का प्रसाद बांटें।

सिंह राशि (Leo)

  • करियर व बिजनेस: व्यापार में मनमुताबिक लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। नया वाहन या संपत्ति खरीदने का सपना पूरा हो सकता है।

  • भाव व रिश्ते: संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। समाज और परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

  • सेहत: स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन खान-पान पर ध्यान दें।

  • शुभ रंग: सुनहरा (गोल्डन) | शुभ अंक: 1

  • उपाय: सूर्य देव को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें।

कन्या राशि (Cancer)

  • करियर व बिजनेस: कला योग और रवि योग के संयोग से करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है। जो लोग नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं, उन्हें नए और अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं।

  • भाव व रिश्ते: पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। दोस्तों के साथ शाम को समय बिताने का मौका मिलेगा।

  • सेहत: मानसिक रूप से खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

  • शुभ रंग: न्यूड/पेस्टल हरा | शुभ अंक: 7

  • उपाय: जरूरतमंदों को फल दान करें।

ऑपरेशन सिंदूर का खुलासा, दिल्ली को निशाना बनाने वाली मिसाइल को IAF ने हरियाणा में किया ध्वस्त

तुला राशि (Libra)

  • करियर व बिजनेस: बिजनेस करने वाले जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। किसी भी बड़े निवेश से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। नौकरीपेशा लोगों का ऑफिस के काम में मन लगेगा।

  • भाव व रिश्ते: जीवनसाथी के साथ कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, शांति से मामले को सुलझाएं।

  • सेहत: आंखों या पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है।

  • शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 8

  • उपाय: हनुमान जी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

  • करियर व बिजनेस: रवि योग आपके आत्मबल को मजबूत करेगा। कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल होंगी और धन लाभ के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। नेटवर्किंग से फायदा होगा।

  • भाव व रिश्ते: रिश्तों में चल रही पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी। भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।

  • सेहत: आज आप खुद को काफी फिट और एनर्जेटिक महसूस करेंगे।

  • शुभ रंग: मैरून | शुभ अंक: 3

  • उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें।

धनु राशि (Sagittarius)

  • करियर व बिजनेस: व्यापार और करियर को लेकर बनाई गई योजनाएं आज धरातल पर उतरेंगी। फर्नीचर, कंस्ट्रक्शन या क्लॉथिंग के बिजनेस से जुड़े लोगों को उम्मीद से अधिक फायदा हो सकता है।

  • भाव व रिश्ते: परिवार के लोग आपकी बातों को अहमियत देंगे। बच्चों के करियर को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

  • सेहत: सेहत अच्छी रहेगी, बस भारी भोजन से परहेज करें।

  • शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 4

  • उपाय: भगवान विष्णु के मंदिर में पीले फूल चढ़ाएं।

मकर राशि (Capricorn)

  • करियर व बिजनेस: आज का दिन थोड़ा भागदौड़ से भरा रहेगा, लेकिन यह भागदौड़ सार्थक सिद्ध होगी। पैतृक संपत्ति या कोर्ट-कचहरी से जुड़े किसी कानूनी मामले में आपको बड़ी जीत मिल सकती है।

  • भाव व रिश्ते: घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह से आपके कई बिगड़े काम बन जाएंगे।

  • सेहत: यदि पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य खराब था, तो आज उस समस्या से निजात मिलेगी।

  • शुभ रंग: केसरिया | शुभ अंक: 12

  • उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें या सुनें।

कुंभ राशि (Aquarius)

  • करियर व बिजनेस: चंद्रमा का मृगशिरा और आर्द्रा नक्षत्र में होना आपके भीतर नई जिज्ञासा और विश्लेषणात्मक सोच बढ़ाएगा। रिसर्च, टेक, राइटिंग और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। जल्दबाजी में कोई बिजनेस डील न करें।

  • भाव व रिश्ते: आज भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से बचें। लव लाइफ में केवल तर्क के बजाय पार्टनर की भावनाओं को भी समझें।

  • सेहत: ओवरथिंकिंग (ज्यादा सोचने) के कारण नींद प्रभावित हो सकती है, खुद को शांत रखें।

  • शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 11

  • उपाय: दिन की शुरुआत सफेद चंदन का तिलक लगाकर करें और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” का जप करें।

मीन राशि (Pisces)

  • करियर व बिजनेस: नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में कोई नया प्रयोग करने से अभी बचें। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन फिजूलखर्ची पर लगाम लगाएं।

  • भाव व रिश्ते: परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा या दर्शन का प्लान बन सकता है। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

  • सेहत: पेट से जुड़ी हल्की समस्या हो सकती है, बाहर के खाने से बचें।

  • शुभ रंग: सिंदूरी/नारंगी | शुभ अंक: 9

  • उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें।