Haryana 590 Crore Scam: हरियाणा ₹590 करोड़ बैंक घोटाला: 4 गिरफ्तार, 7 महीने पहले सरकार को मिली थी फ्रॉड की भनक
हरियाणा के सरकारी विभागों के खातों में हुए ₹590 करोड़ के बड़े बैंक घोटाले में एंटी करप्शन एजेंसी ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस मामले में Haryana Anti Corruption Bureau (ACB) ने अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें कथित मास्टरमाइंड रिभव ऋषि के साथ अभिषेक सिंगला, अभय और स्वाति शामिल हैं। जांच एजेंसी का कहना है कि यह सुनियोजित वित्तीय धोखाधड़ी थी, जिसमें सरकारी खातों से भारी रकम अवैध तरीके से ट्रांसफर की गई।
जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार को इस बैंक फ्रॉड की शुरुआती भनक करीब सात महीने पहले ही लग गई थी। अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) स्तर से संबंधित विभागों को पत्र लिखकर संभावित गड़बड़ी के बारे में सतर्क भी किया गया था। इसके बावजूद घोटाले की पूरी परतें अब जाकर खुल रही हैं, जिससे प्रशासनिक निगरानी पर भी सवाल उठ रहे हैं।
Elvish Yadav Controversy: शोबिज में बदले एल्विश यादव! बोल्ड डेटिंग शो ‘एंगेज्ड 2’ होस्ट करने पर मचा बवाल, फैंस हैरान
ACB फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घोटाले में और कौन-कौन लोग शामिल थे, किन अधिकारियों या कर्मचारियों की भूमिका रही और रकम किस-किस खाते में ट्रांसफर की गई। एजेंसी ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि गिरफ्तार आरोपियों में किसकी क्या भूमिका थी और कुल कितने अन्य संदिग्ध रडार पर हैं।
जांच अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल ट्रांजैक्शन, बैंक रिकॉर्ड और विभागीय फाइलों की गहन जांच की जा रही है। संभावना है कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। सरकार ने भी मामले को गंभीर आर्थिक अपराध मानते हुए पूरी सच्चाई सामने लाने का भरोसा दिया है।
