Home » हरियाणा news » Karnal news » Assault Case in Karnal: करनाल में मेडिकल छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, कुरुक्षेत्र निवासी युवक पर केस दर्ज
Assault Case in Karnal

Assault Case in Karnal: करनाल में मेडिकल छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, कुरुक्षेत्र निवासी युवक पर केस दर्ज

Assault Case in Karnal: करनाल में मेडिकल छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, कुरुक्षेत्र निवासी युवक पर केस दर्ज

हरियाणा के करनाल में 19 वर्षीय मेडिकल छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर कुरुक्षेत्र निवासी आरोपी युवक प्रिंस के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार आरोपी युवक छात्रा को बहाने से अपनी कार में बैठाकर शहर के एक होटल ले गया, जहां उसे कथित रूप से नशीला पदार्थ पिलाया गया। इसके बाद छात्रा के साथ जबरदस्ती की गई। पीड़िता कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज की छात्रा बताई जा रही है।

Elvish Yadav Controversy: शोबिज में बदले एल्विश यादव! बोल्ड डेटिंग शो ‘एंगेज्ड 2’ होस्ट करने पर मचा बवाल, फैंस हैरान

अगले दिन जब छात्रा को होश आया और उसने विरोध किया, तो आरोपी ने उसे धमकाया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डरी हुई छात्रा किसी तरह अपने पीजी पहुंची और बाद में हिम्मत जुटाकर सिटी थाना पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।