Rashmika Vijay Wedding: रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी 26 फरवरी को, उदयपुर में भव्य समारोह की तैयारियां तेज
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की (Rashmika Vijay Wedding) शादी को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शादी समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं और रस्मों के लिए पंडित जी भी राजस्थान के उदयपुर पहुंच चुके हैं।
बताया जा रहा है कि शादी 26 फरवरी को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न होगी। इस खास मौके पर तेलुगू और कोडावा दोनों परंपराओं का पालन किया जाएगा, जिससे समारोह और भी खास बनने वाला है।
Elvish Yadav Controversy: शोबिज में बदले एल्विश यादव! बोल्ड डेटिंग शो ‘एंगेज्ड 2’ होस्ट करने पर मचा बवाल, फैंस हैरान
इसी बीच फिल्म निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा को भी एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिससे माना जा रहा है कि वे भी शादी समारोह में शामिल होंगे। उनके पहुंचने की खबर के बाद फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।
हालांकि शादी को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन तैयारियों और मेहमानों के पहुंचने की खबरों से यह समारोह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सबसे चर्चित शादियों में से एक बनने जा रहा है।
