IND vs NZ T20 World Cup
IND vs NZ T20 World Cup: T20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले टीम इंडिया का होटल बदला, फैंस बोले – अब बदलेगी किस्मत
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले भारतीय टीम को लेकर दिलचस्प खबर सामने आई है। अहमदाबाद में होने वाले फाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया ने अपना होटल बदल लिया है, जिसे फैंस अब ‘किस्मत बदलने वाला टोटका’ बता रहे हैं।
जानकारी के अनुसार आईसीसी ने न्यूजीलैंड टीम को अहमदाबाद का आईटीसी नर्मदा होटल आवंटित कर दिया। इसके बाद भारतीय टीम को वहां से शिफ्ट होकर ताज स्काईलाइन होटल में ठहराया गया है। यह बदलाव पूरी तरह व्यवस्थागत कारणों से हुआ, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे अलग ही अंदाज में देखा जा रहा है।
India Russia Oil Deal: भारत को बड़ी राहत: रूस से तेल खरीदने पर 30 दिन की स्पेशल छूट, टला संभावित तेल संकट
दरअसल कई फैंस इसे 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल से जोड़ रहे हैं, जब भारत को अहमदाबाद में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में अब होटल बदलने को लोग ‘नई शुरुआत’ और ‘नई किस्मत’ से जोड़कर देख रहे हैं।
टीम इंडिया फिलहाल फाइनल मुकाबले की तैयारियों में जुटी हुई है। खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस सेशन में जमकर पसीना बहाया और टीम मैनेजमेंट रणनीति बनाने में लगा है। भारतीय फैंस को उम्मीद है कि इस बार टीम इंडिया न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम करेगी।
