Rohtak Murder Case

Rohtak Murder Case

Rohtak Murder Case: रोहतक में सनसनीखेज वारदा, खेत में मिला युवक का कटा सिर और धड़, गांव में दहशत

रोहतक जिले के फरमाणा गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। खेत में एक युवक का कटा हुआ सिर और धड़ मिलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान मोहित के रूप में हुई है, जो मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मोहित का किसी से कोई बड़ा विवाद या दुश्मनी सामने नहीं आई है, जिससे इस हत्या की गुत्थी और भी उलझ गई है। सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर गए तो उन्होंने शव के अलग-अलग हिस्से देखे, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। घटना की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

मुरादाबाद में ATS की बड़ी कार्रवाई, BDS छात्र हारिश अली गिरफ्तार, IS के लिए भर्ती कराने का आरोप

सूचना मिलते ही हरियाणा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है। साथ ही, फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है ताकि घटना से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए जा सकें।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए सभी संभावित एंगल से जांच की जा रही है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।

इस घटना के बाद गांव में भय का माहौल है और लोग अपने घरों से बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं। प्रशासन ने लोगों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले का खुलासा किया जाएगा।