LPG Supply Disruption
LPG Supply Disruption: भारत में LPG संकट का खतरा, इंडक्शन कुकिंग पर सरकार का बड़ा प्लान, नए निर्देश जारी
भारत में संभावित एलपीजी संकट को देखते हुए केंद्र सरकार ने वैकल्पिक ऊर्जा साधनों को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पश्चिमी एशिया में जारी तनाव और युद्ध के कारण एलपीजी आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है, जिसके चलते सरकार ने इंडक्शन हीटर के उत्पादन और उपयोग को बढ़ाने के लिए अहम दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
सूत्रों के अनुसार, देश की ऊर्जा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने घरेलू रसोई गैस पर निर्भरता कम करने की रणनीति तैयार की है। इसी के तहत इंडक्शन कुकिंग को एक व्यवहारिक विकल्प के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि यदि समय रहते वैकल्पिक साधनों को अपनाया गया, तो किसी भी संभावित संकट का असर आम जनता पर कम किया जा सकता है।
मुरादाबाद में ATS की बड़ी कार्रवाई, BDS छात्र हारिश अली गिरफ्तार, IS के लिए भर्ती कराने का आरोप
इस पहल के तहत इंडक्शन हीटर बनाने वाली कंपनियों को उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, इन उपकरणों की कीमतों को नियंत्रित रखने और आम लोगों तक आसानी से पहुंचाने के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार यह भी सुनिश्चित करना चाहती है कि छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी इंडक्शन कुकिंग का प्रसार हो सके।
ऊर्जा विशेषज्ञों का कहना है कि इंडक्शन कुकिंग न केवल सुरक्षित है, बल्कि यह पर्यावरण के लिहाज से भी बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इससे गैस सिलेंडर की मांग में कमी आएगी और प्रदूषण स्तर को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी। हालांकि, इसके लिए बिजली की निर्बाध आपूर्ति और जागरूकता अभियान जरूरी होंगे।
सरकार की यह रणनीति ऐसे समय में आई है, जब वैश्विक स्तर पर ऊर्जा संसाधनों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। आने वाले समय में यदि एलपीजी की सप्लाई बाधित होती है, तो इंडक्शन कुकिंग एक मजबूत विकल्प के रूप में सामने आ सकती है। सरकार का उद्देश्य है कि देश के हर घर तक सस्ती, सुरक्षित और टिकाऊ ऊर्जा पहुंचाई जा सके, ताकि किसी भी संकट की स्थिति में आम जनता को परेशानी का सामना न करना पड़े।
