Horoscope 07 April 2026
Horoscope 07 April 2026: आज का दिन आपके लिए क्या खास लेकर आया है? जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल, जिसमें शामिल हैं आपके प्रेम संबंध, करियर, स्वास्थ्य और वित्त से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत।
नमस्कार! जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा (Horoscope 7 April 2026) सेहत, करियर, प्रेम और धन के दृष्टिकोण से क्या कहती हैं आपकी राशि।
मेष (Aries)
आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, खासकर पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। खर्चों पर लगाम लगाएं और बजट बनाकर चलें।
-
शुभ रंग: सफेद
-
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृषभ (Taurus)
कारोबारी स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन सफलता पाने के लिए आपको अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। निवेश के मामलों में सावधानी बरतें।
-
शुभ रंग: गुलाबी
-
उपाय: पक्षियों को दाना डालें।
मिथुन (Gemini)
आज मन थोड़ा उदास या डावांडोल रह सकता है, जिससे निर्णय लेने में कठिनाई होगी। किसी भी बड़े काम को आज टालना ही बेहतर है।
-
शुभ रंग: हरा
-
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
कर्क (Cancer)
संतान पक्ष को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। हालांकि, आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर बनी रहेगी। गलत संगति और विचारों से दूर रहें।
-
शुभ रंग: क्रीम
-
उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें।
सिंह (Leo)
जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में उतावलेपन में आकर कोई फैसला न लें। भावुकता पर नियंत्रण रखना जरूरी है।
-
शुभ रंग: गहरा लाल
-
शुभ अंक: 1, 9
कन्या (Virgo)
आज का दिन सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा, लेकिन अनजान लोगों पर भरोसा करना महंगा पड़ सकता है।
-
शुभ रंग: हल्का नीला
-
उपाय: गाय को रोटी खिलाएं।
मुरादाबाद में ATS की बड़ी कार्रवाई, BDS छात्र हारिश अली गिरफ्तार, IS के लिए भर्ती कराने का आरोप
तुला (Libra)
रिश्तों में खटास आने की संभावना है, इसलिए संवाद के दौरान संयम बरतें। कारोबारी यात्रा या किसी बड़े निवेश के लिए दिन शुभ नहीं है।
-
शुभ रंग: सिल्वर
-
उपाय: मंदिर में मिश्री का दान करें।
वृश्चिक (Scorpio)
चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे मानसिक तनाव रह सकता है। हालांकि, कार्यक्षेत्र में प्रगति के नए अवसर मिलेंगे।
-
शुभ रंग: मैरून
-
उपाय: “ॐ अं अंगारकाय नमः” का जाप करें।
धनु (Sagittarius)
अनावश्यक खर्चों से बचें, वरना आर्थिक बोझ बढ़ सकता है। किसी पुराने विवाद के कारण मन अशांत रह सकता है। धैर्य से काम लें।
-
शुभ रंग: पीला
-
उपाय: चने की दाल का दान करें।
मकर (Capricorn)
आज का दिन लाभ वाला है। आपकी प्लानिंग सफल रहेगी और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार में धन लाभ के प्रबल योग हैं।
-
शुभ रंग: आसमानी
-
उपाय: शनि देव के समक्ष तेल का दीपक जलाएं।
कुंभ (Aquarius)
कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ अनबन हो सकती है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार में लाभ होगा, लेकिन आलस्य से बचें।
-
शुभ रंग: नीला
-
शुभ अंक: 4, 8
मीन (Pisces)
मन भटक सकता है और गलत कार्यों की ओर आकर्षित हो सकता है। अनुशासित रहें और बड़ों की सलाह मानकर चलें। स्थितियां धीरे-धीरे सुधरेंगी।
-
शुभ रंग: सुनहरा
-
उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं।
