Horoscope 29 April 2026
Horoscope 29 April 2026: आज का दिन आपके लिए क्या खास लेकर आया है? जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल, जिसमें शामिल हैं आपके प्रेम संबंध, करियर, स्वास्थ्य और वित्त से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत।
नमस्कार! जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा (Horoscope 29 April 2026) सेहत, करियर, प्रेम और धन के दृष्टिकोण से क्या कहती हैं आपकी राशि।
मेष (Aries)
आज आप सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे। आपके व्यक्तित्व में नया निखार आएगा और समाज में वर्चस्व बढ़ेगा। अधूरे काम पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को शुभ समाचार मिल सकता है।
वृष (Taurus)
आर्थिक मामलों में आज मजबूती आएगी। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है और व्यापार विस्तार की योजनाएं बनेंगी। जीवनसाथी के साथ पुराने मतभेदों को सुलझाने का प्रयास करें। बेरोजगारों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।
मिथुन (Gemini)
आज का दिन काफी भागदौड़ भरा रह सकता है, लेकिन यह मेहनत फलदायी होगी। करियर पर फोकस बढ़ेगा और आर्थिक लाभ के योग हैं। ज़मीन-जायदाद के मामलों में बड़े-बुजुर्गों की सलाह लेना फायदेमंद साबित होगा।
कर्क (Cancer)
आज का दिन खुशियों और उत्सव से भरा रहेगा। परिवार और दोस्तों के साथ बेहतरीन समय बीतेगा। कार्यक्षेत्र में टीमवर्क से बड़ी सफलता मिल सकती है। बच्चों के भविष्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखें।
सिंह (Leo)
पारिवारिक सुख-शांति का माहौल रहेगा। रुके हुए कार्य मित्रों की सहायता से पूरे होंगे। कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार के विवाद से बचें। आज किसी सम्मानित व्यक्ति से भेंट होने की संभावना है, जो आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी।
कन्या (Leo)
युवाओं को करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार में मुनाफे के प्रबल योग हैं। आज आपको अपने खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित करने पर ध्यान देना चाहिए। अनुशासन से बिगड़े काम बनेंगे।
ऑपरेशन सिंदूर का खुलासा, दिल्ली को निशाना बनाने वाली मिसाइल को IAF ने हरियाणा में किया ध्वस्त
तुला (Libra)
आज का दिन आनंददायक रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और व्यापार में भाइयों का सहयोग मिलेगा। मानसिक शांति के लिए थोड़ा समय एकांत में बिताएं।
वृश्चिक (Scorpio)
कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल होंगी। पदोन्नति (Promotion) के संकेत मिल रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उनकी मेहनत का फल देने वाला होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खासकर सिरदर्द की समस्या हो सकती है।
धनु (Sagittarius)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो समय अनुकूल है, लेकिन शत्रुओं से सावधान रहें। प्रेम संबंधों में थोड़ा तनाव हो सकता है, इसलिए बातचीत में मधुरता बनाए रखें।
मकर (Capricorn)
आज भाग्य आपका साथ देगा। व्यापार में कोई लाभदायक डील फाइनल हो सकती है। दूसरों के निजी मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़े नेताओं से मिलने का अवसर मिलेगा।
कुंभ (Aquarius)
निवेश के लिए आज का दिन शुभ है, विशेषकर संपत्ति (Property) में। व्यापारिक साझेदारी सोच-समझकर करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन आलस्य को खुद पर हावी न होने दें।
मीन (Pisces)
हिम्मत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे। पुराने कर्ज चुकाने के लिए आज का दिन अच्छा है। रिश्तों में कूटनीति से काम लेना होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं जो सुखद रहेंगे।
