Horoscope 02 May 2026
Horoscope 02 May 2026: आज का दिन आपके लिए क्या खास लेकर आया है? जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल, जिसमें शामिल हैं आपके प्रेम संबंध, करियर, स्वास्थ्य और वित्त से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत।
नमस्कार! जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा (Horoscope 02 May 2026) सेहत, करियर, प्रेम और धन के दृष्टिकोण से क्या कहती हैं आपकी राशि।
मेष (Aries)
आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारियों से भरा रहेगा। साझेदारी के कामों में सफलता मिलेगी, लेकिन बातचीत के दौरान शब्दों पर नियंत्रण रखें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात मानसिक शांति दे सकती है।
-
शुभ उपाय: हनुमान जी की पूजा करें।
वृषभ (Taurus)
आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने का विचार बन सकता है। सेहत का थोड़ा ध्यान रखें, विशेषकर खान-पान में लापरवाही न बरतें। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा।
-
शुभ उपाय: किसी जरूरतमंद को सफेद वस्तु दान करें।
मिथुन (Gemini)
कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। स्टूडेंट्स के लिए करियर से जुड़े अच्छे मौके मिल सकते हैं। व्यापार में लाभ की स्थिति बनी हुई है, बस भावुकता में आकर कोई बड़ा फैसला न लें।
-
शुभ उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
कर्क (Cancer)
आज आप अपनी मेहनत के बल पर मुश्किल कार्यों को भी पूरा कर लेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। अचानक कहीं से शुभ समाचार मिल सकता है। खर्चों पर थोड़ा लगाम लगाना जरूरी है।
-
शुभ उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
सिंह (Leo)
आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी। नई ऊर्जा के साथ काम शुरू करेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। अटके हुए सरकारी काम बन सकते हैं।
-
शुभ उपाय: सूर्य देव को अर्घ्य दें।
कन्या (Virgo)
आज आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाकर चलें। निवेश के लिए समय अच्छा है, लेकिन किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें। सेहत बेहतर रहेगी।
-
शुभ उपाय: पक्षियों को दाना डालें।
ऑपरेशन सिंदूर का खुलासा, दिल्ली को निशाना बनाने वाली मिसाइल को IAF ने हरियाणा में किया ध्वस्त
तुला (Libra)
संवाद और कूटनीति से आप बिगड़ते काम बना लेंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। व्यावसायिक दृष्टि से दिन लाभप्रद रहने वाला है।
-
शुभ उपाय: मंदिर में कपूर जलाएं।
वृश्चिक (Scorpio)
आज का दिन थोड़ा सावधानी बरतने का है। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। किसी से बिना वजह बहस न करें। हालांकि, मेहनत का फल आपको देर-सबेर जरूर मिलेगा। खान-पान सात्विक रखें।
-
शुभ उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनु (Sagittarius)
अध्यात्म और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिल सकता है। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी।
-
शुभ उपाय: हल्दी का तिलक लगाएं।
मकर (Capricorn)
आर्थिक स्थिरता आएगी। घर की साज-सज्जा पर खर्च कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी लीडरशिप की प्रशंसा होगी। पुराने कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे। सेहत पर ध्यान दें।
-
शुभ उपाय: शनि देव के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
कुंभ (Aquarium)
भाग्य आपका साथ देगा। छोटी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं जो लाभदायक रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। करियर को लेकर नई योजनाएं बनाएंगे जो भविष्य में सफल होंगी।
-
शुभ उपाय: पास में कोई हरी वस्तु या रुमाल रखें।
मीन (Pisces)
आज अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर फैसले लें। व्यापार में नए निवेश से बचें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन थोड़ा सुस्त रह सकता है, योग-प्राणायाम करें।
-
शुभ उपाय: केले के वृक्ष की पूजा करें।
