Gurugram Police Encounter

Gurugram Police Encounter

Gurugram Police Encounter: गुरुग्राम में पुलिस एनकाउंटर, राहुल फाजिलपुरिया के इवेंट मैनेजर पर फायरिंग करने वाला बदमाश ढेर

हरियाणा के गुरुग्राम में मंगलवार देर रात बड़ा पुलिस एनकाउंटर हुआ। बंधवाड़ी इलाके में क्राइम ब्रांच की टीम और गैंगस्टर दीपक नांदल गैंग के शूटरों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी हरियाणवी सिंगर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Rahul Fazilpuria के इवेंट मैनेजर सौरभ यादव के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में शामिल थे। घटना के बाद से पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी।

कैसे हुआ एनकाउंटर?

जानकारी के मुताबिक, क्राइम ब्रांच को बदमाशों की लोकेशन बंधवाड़ी इलाके में मिली थी। पुलिस टीम जब आरोपियों को पकड़ने पहुंची तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक शूटर मौके पर मारा गया, जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ऑपरेशन सिंदूर का खुलासा, दिल्ली को निशाना बनाने वाली मिसाइल को IAF ने हरियाणा में किया ध्वस्त

पहले हुई थी फायरिंग

कुछ दिन पहले गुरुग्राम में सौरभ यादव के घर के बाहर बदमाशों ने गोलियां चलाई थीं। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी। पुलिस जांच में गैंगस्टर दीपक नांदल गैंग का नाम सामने आया था।

पुलिस जांच जारी

गुरुग्राम पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग के पीछे मकसद क्या था और गैंग के अन्य सदस्य कहां छिपे हुए हैं। पुलिस आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और गैंग कनेक्शन की भी जांच कर रही है।