Farmers Support From Haryana Wrestlers: किसानों को मिला बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक जैसे रेसलर्स का साथ, आंदोलन पर सवाल उठाने वालों के भी बदले सुर

Estimated read time 1 min read

Farmers Support From Haryana Wrestlers: भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ बिगुल बजाने वाले हरियाणा के रेसलर्स किसान आंदोलन के मैदान में उतर गए हैं। साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए बीजेपी को कड़ी चेतावनी दी है। कहा है कि किसानों पर अत्याचार ठीक नहीं है।

भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आंदोलन करने वाले रेसलर्स अब किसान आंदोलन के मैदान में कूद गए हैं। पढ़िये किस रेसलर्स ने क्या कहा…

Farmers Support From Haryana Wrestlers
Farmers Support From Haryana Wrestlers

हरियाणा: भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ बिगुल बजाने वाले हरियाणा के रेसलर्स किसान आंदोलन के मैदान में उतर गए हैं। साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए बीजेपी को कड़ी चेतावनी दी है। कहा है कि किसानों पर अत्याचार ठीक नहीं है। सरकार को समय रहते किसानों की मांगें पूरी करनी चाहिए।

Farmers Support From Haryana Wrestlers: ओलंपिक में पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला पहलवान साक्षी मलिक ने एक्स पर लिखा कि देश के अन्नदाता के साथ हुए इस व्यवहार से बेहद दुखी हूं। उन्होंने कहा कि मेरी सरकार से विनती है कि तुरंत इनसे (किसानों से) बात करके इनकी समस्याओं को दूर करके इनसे किए वादे पूरे किए जाएं। उधर, पहलवान बजरंग पुनिया ने भी किसानों पर आंसू गैस के इस्तेमाल की आलोचना की। उन्होंने कहा कि देश का पेट भरने वाले किसान सम्मान के हकदार हैं, न कि इस तरह के बर्ताव के। सरकार को उनको घाव देने की बजाए उनकी समस्याओं को हल करना चाहिए। वहीं, विनेश फोगाट ने एक्स पर लिखा कि सरकार को किसानों के साथ ऐसा बर्ताव करने की बजाय उनकी समस्या सुलझाएं। किसानों पर इस तरह का अत्याचार निंदनीय है।

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को जेल से फिर मिला ब्रेक, 21 दिन की फरलो हुई मंजूर, अगले हफ्ते आ सकते है बाहर

दिल्ली मार्च का विरोध करने वाले भी समर्थन में

Farmers Support From Haryana Wrestlers: भाकियू (चढ़ूनी ग्रुप) हरियाणा के प्रधान गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने 13 फरवरी को दिल्ली कूच को समर्थन नहीं दिया था। उन्होंने कहा था कि हमें आंदोलन में शामिल होने का न्यौता नहीं मिला है। आंदोलन एकजुट फैसले से चलता है, लेकिन यह आंदोलन राजनीति के लिए छेड़ा जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया था कि ये लोग खुद को बड़ा दिखाने की दौड़ में हैं। हमारा संगठन 13 फरवरी के दिल्ली कूच में शामिल नहीं होगा। हालांकि अब किसान आंदोलन के दूसरे दिन चढ़ृनी के सुर में बदलाव आ गया है। नीचे सुनिये किसान नेता ने क्या कहा..

एसकेएम ने टोल फ्री कराने का किया ऐलान

Farmers Support From Haryana Wrestlers: संयुक्त किसान मोर्चा ने भी किसान आंदोलन को समर्थन नहीं दिया था, लेकिन किसानों पर आंसू गैस के इस्तेमाल से एसकेएम भी नाराज है। आज एसकेएम के पदाधिकारियों ने बड़ी बैठक की। बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कल यानी गुरुवार को 11 से 2 बजे के बीच पंजाब और हरियाणा के सभी टोल फ्री कराएंगे। साथ ही, 16 फरवरी को भारत बंद के आह्वान का भी समर्थन किया है।

देशदुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्मकर्मपाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें Social Awaj News ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए Social Awaj फेसबुकपेज लाइक करें

You May Also Like

More From Author