Horoscope 06 May 2026
Horoscope 06 May 2026: आज का दिन आपके लिए क्या खास लेकर आया है? जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल, जिसमें शामिल हैं आपके प्रेम संबंध, करियर, स्वास्थ्य और वित्त से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत।
नमस्कार! जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा (Horoscope 06 May 2026) सेहत, करियर, प्रेम और धन के दृष्टिकोण से क्या कहती हैं आपकी राशि।
मेष (Aries)
आज भाग्य आपका साथ देगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा और प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। व्यापार में भी वृद्धि के योग हैं। किसी धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर मिल सकता है।
-
शुभ उपाय: पीली वस्तु अपने पास रखें।
वृषभ (Taurus)
परिस्थितियाँ थोड़ी प्रतिकूल रह सकती हैं, इसलिए सावधानी बरतें। वाहन चलाते समय सतर्क रहें, चोट लगने की आशंका है। प्रेम में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है, लेकिन व्यापारिक दृष्टिकोण से समय शुभ है।
-
शुभ उपाय: पीली वस्तु का दान करें।
मिथुन (Gemini)
आज का दिन आपके लिए अति उत्तम है। ‘गजकेसरी योग’ के प्रभाव से जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। रोजगार में उन्नति होगी और स्वास्थ्य में सुधार महसूस करेंगे।
-
शुभ उपाय: मां काली को प्रणाम करें।
कर्क (Cancer)
शत्रु पक्ष सक्रिय हो सकता है, लेकिन अंततः जीत आपकी ही होगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रह सकता है, इसलिए खान-पान पर ध्यान दें। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। व्यापार अच्छा चलेगा।
-
शुभ उपाय: लाल वस्तु पास रखना लाभकारी होगा।
सिंह (Leo)
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। धन की स्थिति सामान्य बनी रहेगी। किसी छोटी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। निवेश और व्यवसाय के लिए दिन उत्तम है।
-
शुभ उपाय: हनुमान जी की आराधना करें।
कन्या (Virgo)
स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आ सकती है और ऑफिस में काम का दबाव या तनाव महसूस हो सकता है। घरेलू सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा। तार्किक संतुलन बनाए रखें।
-
शुभ उपाय: भगवान गणेश की पूजा करें।
ऑपरेशन सिंदूर का खुलासा, दिल्ली को निशाना बनाने वाली मिसाइल को IAF ने हरियाणा में किया ध्वस्त
तुला (Libra)
आर्थिक योजनाओं पर अमल करने के लिए सही समय है। बंधु-बांधवों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे।
-
शुभ उपाय: “ॐ बुं बुधाय नमः” का जाप करें।
वृश्चिक (Scorpio)
वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद हो सकता है। निवेश के लिए समय अनुकूल है, लेकिन सोच-समझकर कदम उठाएं। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी।
धनु (Sagittarius)
आत्मविश्वास और प्रभाव में वृद्धि होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा। रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे।
-
शुभ उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
मकर (Capricorn)
खर्चों की अधिकता के कारण मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। अज्ञात भय परेशान कर सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार सामान्य गति से चलेगा।
कुंभ (Aquarius)
आय के नए स्रोत बनेंगे। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। यात्रा से लाभ होने की उम्मीद है। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मीन (Pisces)
कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा का प्रदर्शन बेहतर रहेगा। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आय में वृद्धि के योग हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
-
शुभ उपाय: हरी वस्तुओं का दान करना शुभ रहेगा।
आज का पंचांग संक्षिप्त में:
-
तिथि: ज्येष्ठ कृष्ण पंचमी
-
राहुकाल: दोपहर 12:17 से (इस दौरान शुभ कार्य टालें)
-
योग: बुधादित्य एवं गजकेसरी योग
