IMD Alert for Heat Temperature: तेजी से बढ़ रही गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए, पारा 43.2 डिग्री, जानिये कब बरसेंगी राहत भरी बूंदे

Estimated read time 1 min read

IMD Alert for Heat Temperature: राजधानी दिल्ली में लगातार तेजी से बढ़ रही गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। आलम यह है कि ऑफिस जाने वाले लोग भी गर्मी से बेहाल नजर आने लगे हैं। दोपहर की बात करें तो लोग जरूरी काम होने पर भी घरों से बाहर निकलने में टालमटोल कर रहे हैं। यही नहीं, रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

दिल्ली एनसीआर समेत हरियाणा में भी पारा 40 के ऊपर चल रहा है। मौसम विभाग (IMD Alert for Heat Temperature) की मानें तो आज कई इलाकों में पारा 42 डिग्री के पार चला जाएगा। नीचे पढ़िये मौसम का पूरा हाल…

IMD Alert for Heat Temperature
IMD Alert for Heat Temperature

हरियाणा: राजधानी दिल्ली में लगातार तेजी से बढ़ रही गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। आलम यह है कि ऑफिस जाने वाले लोग भी गर्मी से बेहाल नजर आने लगे हैं। दोपहर की बात करें तो लोग जरूरी काम होने पर भी घरों से बाहर निकलने में टालमटोल कर रहे हैं। यही नहीं, रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज जहां दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है, वहीं रात को न्यूतनम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके अलावा, आज शाम लोगों को आंधी का भी सामना करना पड़ सकता है।

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी और गैंगस्टर गोल्डी बरार जिंदा, अमेरिकी पुलिस ने मृतक का फोटो किया जारी

मौसम विभाग के मुताबिक

IMD Alert for Heat Temperature: सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री बढ़कर 40.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 59 से 23 प्रतिशत रहा। आज मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूतनम तापमान 25 डिग्री के आसपास रह सकता है। रात में 35 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है।

हरियाणा का नूंह और फरीदाबाद सबसे ज्यादा तप रहा

IMD Alert for Heat Temperature: मौसम विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो हरियाणा में मेवात का नूंह जिला सबसे ज्यादा तप रहा है। यहां का अधिकतम पारा 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद फरीदाबाद टाउन दूसरे नंबर पर है, जहां का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा अंबाला, यमुनानगर और हिसार को छोड़कर शेष सभी जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार हो चुका है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो इन जिलों में भी आज का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार हो सकता है। नीचे देखिये हरियाणा के जिलों में कहां कितना रहा न्यूनतम तापमान…

9 मई को बारिश की संभावना

IMD Alert for Heat Temperature: मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली एनसीआर में 9 मई को बारिश की संभावना है। इसके अलावा, हरियाणा के कुछ इलाकों में भी बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि इस बारिश का अधिक असर नहीं पड़ेगा। ऐसे में लोगों के लिए गर्मी से बचने के उपायों को अमल में लाना आवश्यक है।

देशदुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्मकर्मपाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें Social Awaj News ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए Social Awaj फेसबुकपेज लाइक करें

You May Also Like

More From Author