Nayab Saini Oath Ceremony: नायब सिंह सैनी ने आज दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

Estimated read time 1 min read

Nayab Saini Oath Ceremony: हरियाणा में नई सरकार का शपथ ग्रहण गुरुवार दोपहर (17 अक्टूबर) को पंचकूला में हुआ। नायब सिंह सैनी ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा अनिल विज, कृष्ण लाल पंवार, डॉ कृष्ण लाल मिड्डा, डॉ अरविंद शर्मा, आरती राव और श्रुति चौधरी समेत 13 अन्य विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

नायब सिंह सैनी ने आज दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस दौरान पीएम मोदी से लेकर 18 राज्यों के सीएम ने भी मौजूद रहे।

Nayab Saini Oath Ceremony
Nayab Saini Oath Ceremony

हरियाणा: हरियाणा में नई सरकार का शपथ ग्रहण गुरुवार दोपहर (17 अक्टूबर) को पंचकूला में हुआ। नायब सिंह सैनी ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा अनिल विज, कृष्ण लाल पंवार, डॉ कृष्ण लाल मिड्डा, डॉ अरविंद शर्मा, आरती राव और श्रुति चौधरी समेत 13 अन्य विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। हरियाणा सीएम के शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और अन्य सीएम, डिप्टी सीएम, केंद्रीय मंत्री और एनडीए में शामिल दलों के नेता मौजूद रहे।

इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

Nayab Saini Oath Ceremony: भाजपा विधायक कृष्ण लाल पंवार ने तीसरे नंबर पर, राव नरबीर सिंह ने चौथे नंबर पर, महिपाल ढांडा ने पांचवें नंबर पर और विपुल गोयल ने छठे नंबर पर हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

सीएम हाउस में मंजे डाल रखे- नायब सैनी

Nayab Saini Oath Ceremony: शपथ ग्रहण समारोह से पहले नायब सिंह सैनी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि CM हाउस में मंजे डाल रखे हैं। हरियाणा के मेरे परिवारजनों के लिए 24 घंटे दरवाजे खुले थे, खुले हैं और खुले रहेंगे।

बिश्नोई गैंग ने नहीं की बाबा सिद्दीकी की हत्या, केस में नया खुलासा

यूपी सीएम योगी और मेघालय सीएम पहुंचे चंडीगढ़

Nayab Saini Oath Ceremony: मेघालय के सीएम कोनराड संगमा, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने चंडीगढ़ पहुंच गए।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चंडीगढ़ पहुंचे

Nayab Saini Oath Ceremony: केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हरियाणा के भावी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने चंडीगढ़ पहुंचे।

देश में पीएम मोदी का बज रहा डंका- ललन सिंह

Nayab Saini Oath Ceremony: केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने चंडीगढ़ पहुंचे। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जीत ने साबित कर दिया है कि आज पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का जश्न मना रहा है। तीसरी बार सरकार बनाना कोई आसान काम नहीं है। कांग्रेस पार्टी और पूरे भारत गठबंधन ने हरियाणा चुनाव में हर तरह का नकारात्मक प्रचार किया, लेकिन हरियाणा की जनता ने सभी नकारात्मक प्रचार को खत्म करके मोदी जी के सुशासन पर मुहर लगा दी।

यह प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता- मनजिंदर सिंह सिरसा

Nayab Saini Oath Ceremony: केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी और भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ पहुंचे हैं। इस दौरान भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता और पिछले 10 वर्षों में उनके द्वारा किए गए कार्यों का परिणाम है।

देशदुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्मकर्मपाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें Social Awaj News ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए Social Awaj फेसबुकपेज लाइक करें

You May Also Like

More From Author