Rashmika Mandanna Marriage

Rashmika Mandanna Marriage

Rashmika Mandanna Marriage: शादी के बाद ससुराल पहुंचीं रश्मिका मंदाना, खुश दिखे विजय देवरकोंडा — हैदराबाद में हुआ ग्रैंड वेलकम

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस Rashmika Mandanna शादी के बाद अपने पति Vijay Deverakonda के साथ हैदराबाद पहुंचीं। बताया जा रहा है कि ससुराल पहुंचते ही एक्ट्रेस की खुशी देखते ही बन रही थी और परिवार ने उनका बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैसे ही कपल Hyderabad स्थित घर पहुंचा, परिवार के सदस्यों ने पूरे रीति-रिवाज के साथ रश्मिका का स्वागत किया। खास तौर पर उनकी सासू मां ने उन्हें संभाला और घर में प्रवेश कराया, जिससे माहौल भावुक और खुशियों से भरा नजर आया।

Elvish Yadav Controversy: शोबिज में बदले एल्विश यादव! बोल्ड डेटिंग शो ‘एंगेज्ड 2’ होस्ट करने पर मचा बवाल, फैंस हैरान

बताया जा रहा है कि इस खास मौके पर परिवार में जश्न जैसा माहौल था और नई बहू के स्वागत की तैयारियां पहले से ही की गई थीं। ससुराल में मिले प्यार और अपनापन से रश्मिका बेहद खुश दिखाई दीं, वहीं विजय भी अपनी पत्नी के साथ इस नए सफर की शुरुआत को लेकर काफी उत्साहित नजर आए।

हालांकि, कपल की शादी और ससुराल पहुंचने को लेकर आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया और फैन पेज पर इस खबर को लेकर चर्चा तेज हो गई है। फैंस भी इस खबर को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और दोनों को नई जिंदगी की शुभकामनाएं दे रहे हैं।