Road Accident in Up: उत्तर प्रदेश के कासगंज में हुआ भीषण हादसा, माघी पूर्णिमा पर गंगा नहाने जा रहे श्रद्धालुओं का ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिरा, 22 श्रद्धालुओं की मौत

Estimated read time 1 min read

Road Accident in Up: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में शुक्रवार सुबह भीषण हादसा हो गया। इसमें 22 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मृतकों में सात बच्चे और आठ महिलाएं शामिल हैं। शनिवार सुबह 10 बजे सभी लोग माघी पूर्णिमा पर गंगा स्नान को जा रहे थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई।

उत्तर प्रदेश में पटियाली दरियावगंज मार्ग पर शनिवार सुबह हुए हादसे अब तक 22 की मौत, 15 ने मौके पर तोड़ा दम।

Road Accident in Up
Road Accident in Up

कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में शुक्रवार सुबह भीषण हादसा हो गया। इसमें 22 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मृतकों में सात बच्चे और आठ महिलाएं शामिल हैं। शनिवार सुबह 10 बजे सभी लोग माघी पूर्णिमा पर गंगा स्नान को जा रहे थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। जिसके बाद ग्रामीण और पुलिसकर्मी राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं।

https://x.com/SachinGuptaUP/status/1761274158418125297?s=20

ग्रामीणों ने किया बचाव कार्य शुरू

Road Accident in Up: प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया हम सब तालाब के पास खड़े थे, तभी तेज स्पीड में आया ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में जा गिरा। ट्रॉली में किनारे साइड खड़े लोग तो छिटक कर दूर जा गिरे। लेकिन अंदर बैठे लोग पानी में चले गए। कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में दब गए थे। दौड़कर अन्य ग्रामीणों को बुलाया और बचाव कार्य शुरू किया। किसी ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद एम्बुलेंस और पुलिस बल भी पहुंच गया। बेहोश लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

बजट पर बोले PM मोदी कहा- यह देश के भविष्य के निर्माण का बजट, ‘विकसित राष्ट्र बनाने की गारंटी

अलीगढ़ आईजी शलभ माथुर ने बताया कि श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार होकर जैथरा गांव से गंगा नहाने जा रहे थे। पटियाली दरियावगंज मार्ग पर तालाब के पास अचानक एक कार सामने आ गई, जिससे चालक ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा और वह तालाब में जा गिरा। पानी ज्यादा होने के कारण 7 बच्चे और आठ महिलाओं की मौत हो गई। जबकि, अन्य श्रद्धालुओं को ग्रामीणों और पुलिस टीमों ने रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया है।

शनिवार सुबह 10 बजे हुआ हादसा

Road Accident in Up: पुलिस ने बताया कि कासगंज के पटियाली दरियावगंज मार्ग पर यह हादसा शनिवार सुबह तकरीबन 10 बजे हुआ है। श्रद्धालुओं से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक बेकाबू हो गया और तालाब में जा गिरा। हादसे के बाद घटनास्थल पर अपरा-तफरी मची है। श्रद्धालुओं की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े और पुलिस को सूचित कर बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक ट्रॉली में सवार सात बच्चे और आठ महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई।

वाहन में सवार थे 35 श्रद्धालु, 15 की मौत

Road Accident in Up: सीएमओ राजीव अग्रवाल ने बताया 15 श्रद्धालुओं के मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना के वक्त वाहन 35 लोग सवार थे। इनमें से सात बच्चों व आठ महिलाओं की डेथ हो चुकी है। जबकि, कई श्रद्धालु घायल हैं। अस्पताल में भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है। श्रद्धालु एटा जिले के बताए जा रहे हैं।

योगी-अखिलेश ने जताया दुख, दो-दो लाख की राहत

Road Accident in Up: कासगंज में श्रद्धालुओं के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दुख जताया है। अखिलेश ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। जबकि, मुख्यमंत्री योगी ने सभी मृतकों के परिवारों को दो-दो लाख रुपए और गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार की सहायता राशि की घोषणा की है। अफसरों को निर्देशित किया उपचार की बेहतर व्यवस्था करें।

देशदुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्मकर्मपाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें Social Awaj News ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए Social Awaj फेसबुकपेज लाइक करें

follow us on google news banner black 1

You May Also Like

More From Author