Salman Khan House Firing Shooters: मुंबई क्राइम ब्रांच के हाथ लगी बड़ी सफलता, सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले शूटर गुजरात के भुज से गिरफ्तार

Estimated read time 1 min read

Salman Khan House Firing Shooters: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गुजरात के भुज से दबोच लिया है। दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं। आज, मंगलवार (16 अप्रैल) को दोनों आरोपियों को मुंबई लाया जाएगा।

मुंबई पुलिस ने पुष्टि की है कि दोनों आरोपियों को सोमवार देर रात गुजरात के भुज में पकड़ा गया था। रविवार, 14 अप्रैल की सुबह-सुबह दो बाइक सवार (Salman Khan House Firing Shooters) लोगों ने सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास पर कई राउंड फायरिंग की थी।

Salman Khan House Firing Shooters
Salman Khan House Firing Shooters

बॉलीवुड: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के धर के बाहर फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम (Salman Khan House Firing Shooters) ब्रांच के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गुजरात के भुज से दबोच लिया है। दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं। आज, मंगलवार (16 अप्रैल) को दोनों आरोपियों को मुंबई लाया जाएगा। यहां पूछताछ की जाएगी।

Salman Khan House Firing Shooters: मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों को भुज में माता के गढ़ के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान विकी गुप्ता (24 साल) और सागर पाल (21 साल) के रूप में हुई है। दोनों बिहार में चंपारण के रहने वाले हैं। शर्ट में सागर पाल है, जबकि टीशर्ट पहने विकी गुप्ता है।

चार राउंड की फायरिंग, एक जिंदा कारतूस भी मिला

Salman Khan House Firing Shooters:  दरअसल, रविवार, 14 अप्रैल की सुबह 5 बांद्रा पश्चिम में सलमान खान के आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर चार राउंड हवाई फायरिंग की गई थी। दोनों शूटर बाइक से आए थे और फायरिंग करने के बाद फरार हो गए। पहचान छिपाने के लिए दोनों ने हेलमेट पहन रखा था। सलमान खान के आवास के बाहर दीवारों पर गोलियों के निशान मिले थे। एक गोली उनकी बालकनी के नेट को चीरते हुए भी निकल गई थी। सलमान अक्सर उसी बालकनी से अपने फैंस को वेव या ग्रीट करते हैं। जांच में वहां गोली के शेल को बरामद किया गया है। घटनास्थल पर एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया था।

दिलजीत ने फिल्म को लेकर बताए दिलचस्प किस्से, बोले-‘इम्तियाज अली, अमर सिंह के बारे में मुझसे ज्यादा जानते हैं’

कहां और कैसे भागे?

Salman Khan House Firing Shooters: दोनों शूटर वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक से बांद्रा स्थित माउंट मैरी चर्च पहुंचे थे। वहां बाइक छोड़कर कुछ दूर पैदल चले। इसके बाद बांद्रा रेलवे स्टेशन के लिए एक ऑटोरिक्शा लिया। फिर वे बोरीवली की ओर जाने वाली एक ट्रेन में सवार हो गए। लेकिन सांताक्रूज रेलवे स्टेशन पर उतर गए। इन जगहों के सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों को देखा गया था।

राजस्थान में रची गई साजिश

Salman Khan House Firing Shooters: मुंबई क्राइम ब्रांच के अनुसार, हमले की साजिश राजस्थान में एक महीने पहले रची गई थी। शूटरों ने सलमान के पनवेल फार्म हाउस के पास एक कमरा किराए पर लिया था। वहां रहते हुए दोनों फार्म हाउस की रेकी कर रहे थे। क्योंकि सलमान अक्सर अपने फार्म हाउस जाते रहते हैं। इसके अलावा शूटर्स ने गैलेक्सी अपार्टमेंट की भी रेकी की थी। इस हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने ली है। अनमोल अमेरिका में रहता है।

सलमान की सिक्योरिटी में इजाफा

Salman Khan House Firing Shooters: घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घटना के संबंध में सलमान से फोन पर बात की थी। शिंदे ने मुंबई पुलिस कमिश्नर से भी चर्चा की और अभिनेता की सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया। नवंबर 2022 से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार की धमकियों के कारण सलमान खान की सुरक्षा का स्तर वाई-प्लस तक बढ़ा दिया गया है। खान को लाइसेंसी असलहा रखने के लिए भी अधिकृत किया गया है और सुरक्षा के लिए उन्होंने एक नया बख्तरबंद वाहन भी खरीदा है।

देशदुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्मकर्मपाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें Social Awaj News ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए Social Awaj फेसबुकपेज लाइक करें

You May Also Like

More From Author