Gangster Goldy Brar Not Killed: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी और गैंगस्टर गोल्डी बरार जिंदा, अमेरिकी पुलिस ने मृतक का फोटो किया जारी

Estimated read time 1 min read

Gangster Goldy Brar Not Killed: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी और गैंगस्टर गोल्डी बरार जिंदा है। बुधवार, 1 मई को उसकी कैलिफोर्निया में गोली मारकर हत्या किए जाने की खबर आई थी। अब कैलिफोर्निया की फ्रेस्नो पुलिस विभाग ने इसका खंडन किया है।

गोलीबारी में मारे गए शख्स की पहचान 37 साल के जेवियर गैल्डनी के तौर पर हुई है। एक अन्य शख्स भी घायल है। वह अस्पताल में है। उसका इलाज चल रहा है।

Gangster Goldy Brar Not Killed
Gangster Goldy Brar Not Killed

अमेरिका: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी और गैंगस्टर गोल्डी बरार जिंदा है। बुधवार, 1 मई को उसकी कैलिफोर्निया में गोली मारकर हत्या किए जाने की खबर आई थी। अब कैलिफोर्निया की फ्रेस्नो पुलिस विभाग ने इसका खंडन किया है। तो ऐसे में सवाल उठता है कि मारा गया शख्स कौन था? इसका जवाब खुद फ्रेस्नो पुलिस ने दिया है।

Gangster Goldy Brar Not Killed: पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी में मारे गए शख्स की पहचान 37 साल के जेवियर गैल्डनी के तौर पर हुई है। एक अन्य शख्स भी घायल है। वह अस्पताल में है। उसका इलाज चल रहा है। अमेरिकी पुलिस ने गोलीबारी करने वाले सस्पेक्ट की फोटो भी जारी की है।

अमेरिका में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की हत्या, अर्श डल्ला-लखबीर गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदारी

गोलीबारी का वीडियो भी सामने आया

Gangster Goldy Brar Not Killed: दरअसल, एक मई, बुधवार को कैलिफोर्निया के फ्रेस्नो में फेयरमोंट और होल्ट एवेन्यू में झगड़े के बाद दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। इस दौरान एक शख्स की गोली लगने से मौत हो गई। गोलीबारी का वीडियो भी सामने आया है। इसके बाद अफवाह उड़ी कि गोलीबारी में मरने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि गोल्डी बरार है। बाद में अमेरिकी पुलिस ने गोल्डी बरार की हत्या से इंकार किया।

गोलीबारी का शिकार गोल्डी बरार नही:

Gangster Goldy Brar Not Killed: फ्रेस्नो पुलिस विभाग ने कहा है कि गोल्डी बरार की हत्या वाली खबर झूठी है। लेफ्टिनेंट विलियम जे. डूले ने पुष्टि की है कि गोलीबारी का शिकार गोल्डी बरार नहीं है। लेफ्टिनेंट ने कहा कि सोशल मीडिया और ऑनलाइन समाचार एजेंसियों पर फैलाई जा रही गलत सूचना के कारण हमसे दुनियाभर से सवाल पूछे जा रहे हैं। हमें पता नहीं है कि यह अफवाह किसने शुरू की, लेकिन इसने जोर पकड़ लिया और जंगल की आग की तरह फैल गई।

अमेरिकी पुलिस ने सस्पेक्ट और मृतक की फोटो जारी की
अमेरिकी पुलिस ने सस्पेक्ट और मृतक की फोटो जारी की

भारत ने घोषित किया था आतंकी

Gangster Goldy Brar Not Killed: गोल्डी बरार का पूरा नाम सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बरार है। वह सिंगर मूसेवाला की हत्या में मुख्य आरोपी है। उसे गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत आतंकवादी नामित किया गया था। उसके खिलाफ इंटरपोल द्वारा रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जा चुका है। उसके खिलाफ पहले से ही एक गैर-जमानती वारंट भी जारी है।

मूसेवाला की हत्या की ली थी जिम्मेदारी

Gangster Goldy Brar Not Killed: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का एक प्रमुख सदस्य गोल्डी बरार तब सुर्खियों में आया, जब उसने एक फेसबुक पोस्ट के माध्यम से पंजाबी गायक सिद्धू मूस वाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। 29 मई, 2022 को पंजाब के मनसा जिले में उनके गांव के पास सिद्धू मूस वाला की उनकी कार में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

देशदुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्मकर्मपाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें Social Awaj News ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए Social Awaj फेसबुकपेज लाइक करें

follow us on google news banner black 1

You May Also Like

More From Author