Deepender Hooda Visited Ayodhya: घर-घर कांग्रेस अभियान शुरु करने से पहले अयोध्या में राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने किए रामलला के दर्शन

Estimated read time 1 min read

Deepender Hooda Visited Ayodhya: राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा 16 जनवरी को रोहतक से घर-घर कांग्रेस अभियान शुरु करने जा रहे है। अभियान शुरू करने से पहले वह अयोध्या में रामलला की पूजा-अर्चना करने पहुंचे। उन्होंने पवित्र सरयू नदी में स्नान किया और भगवान रामलला के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने घर-घर कांग्रेस अभियान शुरु करने से पहले अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। उन्होंने हरियाणा में सद्भावना व भाईचारा कायम रखने की कामना की।

Deepender Hooda Visited Ayodhya
Deepender Hooda Visited Ayodhya

हरियाणा: राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा 16 जनवरी को रोहतक से घर-घर कांग्रेस अभियान शुरु करने जा रहे है। अभियान शुरू करने से पहले वह अयोध्या में रामलला की पूजा-अर्चना करने पहुंचे। उन्होंने पवित्र सरयू नदी में स्नान किया और भगवान रामलला के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। दीपेन्द्र हुड्डा ने समस्त हरियाणावासियों की ओर से भगवान राम से प्रार्थना की कि प्रदेश में शांति और भाईचारा बना रहे। उन्होंने भगवान राम से हरियाणा की जनता की सेवा करने का आशीर्वाद भी मांगा।

‘डोंकी’ रूट के माध्यम से अमेरिका में घुसने के लिए 80 लाख में हुआ था एजेंट से सौदा, पूरे मामले का हुआ खुलासा

भगवान राम सभी के, करोड़ों लोगों के मन में बसे

Deepender Hooda Visited Ayodhya: दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भगवान राम सबके हैं और करोड़ों लोगों के मन में बसते हैं। वह 2005 में राजनीति में आए, तब से लेकर आज तक हजारों जनसभाएं, रैली की और हर रैली, सभा में मौजूद जनमानस का अभिवादन राम-राम से किया। आज उन्होंने भगवान राम से प्रार्थना की कि देश में अमन और भाईचारे का वातावरण बना रहे। पारस्परिक सद्भावना के साथ हर देशवासी स्वस्थ और प्रसन्न रहें। भगवान राम की कृपा से समस्त भारतवासी महंगाई, बेरोजगारी और नशे जैसी बुराईयों से मुक्त होकर शांति के साथ अपना जीवन व्यतीत करें।

हरियाणा के हर व्यक्ति के अंदर बसे हैं राम

Deepender Hooda Visited Ayodhya: दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा वो प्रदेश है जहां परस्पर अभिवादन भी राम-राम के साथ करते हैं। किसान-मजदूर, व्यापारी सभी अपने काम की शुरुआत राम का नाम लेकर करते हैं। राम की कृपा से ही इस बार हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी। लोगों के घर-घर जाकर उन्हें कांग्रेस की नीतियों से अवगत करवाया जाएगा।

अभियान का उद्देश्य भी यही है कि लोगों को भाजपा की नीतियों से छुटकारा मिल सके और हरियाणा को दोबारा प्रगति के पथ पर अग्रसर किया जा सके। रामलला के दर्शन करने के दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, फरीदाबाद विधायक नीरज शर्मा, कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग की चेयरमैन सुप्रिया श्रीनेत सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

देशदुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्मकर्मपाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें Social Awaj News ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए Social Awaj फेसबुकपेज लाइक करें

You May Also Like

More From Author