Gaganyaan Mission: गगनयान मिशन के लिए भारत ने चुने 4 अंतरिक्ष यात्री, PM मोदी आज करेंगे नामों का खुलासा

Estimated read time 1 min read

Gaganyaan Mission: भारत अंतरिक्ष में इंसानों को भेजने के बेहद करीब है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अध्यक्ष एस सोमनाथ ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को अंतरिक्ष में जाने के लिए चुने गए पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों के नामों का खुलासा करेंगे। गगनयान, देश का पहला अंतरिक्ष उड़ान मिशन है। इस मिशन के लिए चार भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को चुना गया है।

गगनयान मिशन भारत का अतिमहत्वाकांक्षी मिशन है। इसे 2025 में लॉन्च किया जाएगा। इसका उद्देश्य इसरो की इंसानों को अंतरिक्ष में भेजने और भारतीय क्षेत्रीय जल में उतरकर उन्हें सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस लाने की क्षमता का प्रदर्शन करना है।

Gaganyaan Mission
Gaganyaan Mission

भारत अंतरिक्ष में इंसानों को भेजने के बेहद करीब है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अध्यक्ष एस सोमनाथ ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को अंतरिक्ष में जाने के लिए चुने गए पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों के नामों का खुलासा करेंगे। गगनयान, देश का पहला अंतरिक्ष उड़ान मिशन है। इस मिशन के लिए चार भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को चुना गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को तिरुवनंतपुरम में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) जाएंगे। वे गगनयान मिशन की तैयारियों का जायजा लेंगे।

बजट पर बोले PM मोदी कहा- यह देश के भविष्य के निर्माण का बजट, ‘विकसित राष्ट्र बनाने की गारंटी

पीएम मोदी करेंगे मुलाकात

Gaganyaan Mission: इसरो अध्यक्ष एस सोमनाथ ने बताया कि पीएम मोदी गगनयान मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद उनके नामों का ऐलान होगा। अंतरिक्ष यात्रियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री के वीएसएससी दौरे पर खुशी जताई है।

तो क्या ये हैं चारों अंतरिक्ष यात्री?

Gaganyaan Mission: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत ने जिन चार अंतरिक्ष यात्रियों को चुना है, उनके नाम प्रशांत नायक, अंगद प्रताप, अजित कृष्णन और चौहान शामिल हैं। फिलहाल अभी तक इनके पूरे नामों की जानकारी सामने नहीं आई है। ये चारों विंग कमांडर्स या ग्रुप कैप्टन्स हैं। चारों को बेंगलुरु में अंतरिक्ष में जाने के लिए ट्रेनिंग दी गई है।

क्या है गगनयान मिशन?

Gaganyaan Mission: गगनयान मिशन भारत का अतिमहत्वाकांक्षी मिशन है। इसे 2025 में लॉन्च किया जाएगा। इसका उद्देश्य इसरो की इंसानों को अंतरिक्ष में भेजने और भारतीय क्षेत्रीय जल में उतरकर उन्हें सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस लाने की क्षमता का प्रदर्शन करना है। अंतरिक्ष यात्रियासें को 400 किमी की ऊंचाई पर पृथ्वी की कक्षा में भेजना है और फिर उन्हें सुरक्षित रूप से वापस लाना है।

इसरो का कहना है कि यह मिशन सिर्फ एक तकनीकी छलांग नहीं है, बल्कि अंतरिक्ष खोजों में भारत की बढ़ती शक्ति का एक प्रमाण भी है।

पीएम मोदी 1800 करोड़ की तीन परियोजनाओं का भी करेंगे उद्घाटन

Gaganyaan Mission: प्रधानमंत्री मोदी विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) का दौरा करने के अलावा अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए विश्व स्तरीय तकनीकी सुविधाएं प्रदान करने के लिए लगभग 1,800 करोड़ रुपये की तीन अंतरिक्ष बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे।

परियोजनाओं में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा में पीएसएलवी एकीकरण सुविधा (पीआईएफ), महेंद्रगिरि में इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स में नई ‘सेमी-क्रायोजेनिक्स इंटीग्रेटेड इंजन और स्टेज टेस्ट सुविधा’ और वीएसएससी में ‘ट्राइसोनिक विंड टनल’ शामिल हैं।

देशदुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्मकर्मपाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें Social Awaj News ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए Social Awaj फेसबुकपेज लाइक करें

follow us on google news banner black 1

You May Also Like

More From Author