Chandigarh Mayor Election: चंडीगढ़ मेयर के चुनाव के लिए वोटिंग जारी, भारतीय जनता पार्टी और आप व कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर

Estimated read time 1 min read

Chandigarh Mayor Election: चंडीगढ़ मेयर का चुनाव जारी है, यह लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी और विपक्ष के इंडिया गुट के बीच पहली लड़ाई है। भगवा पार्टी का मुकाबला आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन से है। चुनाव सुबह 10.30 बजे चंडीगढ़ नगर निगम (एमसी), सेक्टर 17 के विधानसभा हॉल में जारी है।

चंडीगढ़ मेयर चुनाव जारी है। इसमें भारतीय जनता पार्टी और आप व कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।

Chandigarh Mayor Election
Chandigarh Mayor Election

चंडीगढ़: चंडीगढ़ मेयर का चुनाव जारी है, यह लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी और विपक्ष के इंडिया गुट के बीच पहली लड़ाई है। भगवा पार्टी का मुकाबला आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन से है। चुनाव सुबह 10.30 बजे चंडीगढ़ नगर निगम (एमसी), सेक्टर 17 के विधानसभा हॉल में जारी है। वरिष्ठ उप और उप महापौर पदों के लिए चुनाव एक साथ होंगे। मेयर चुनाव के बीच शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और चंडीगढ़ नगर निगम के चारों ओर तीन-स्तरीय बैरिकेडिंग की गई है।

Chandigarh Mayor Election: मतदान प्रक्रिया के दौरान अर्धसैनिक बलों के साथ-साथ लगभग 800 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। चंडीगढ़ नगर निगम की बात करें तो यहां कुल 35 पार्षद हैं। इन 35 वोटों के अलावा मेयर के चुनाव में सांसद का वोट भी मान्य होता है। इनमें बीजेपी के 15, आप के 13, कांग्रेस के 7 और अकाली दल का एक पार्षद शामिल हैं। मेयर चुनाव में एक वोट सांसद किरण खेर का है। कांग्रेस और आप के इस गठबंधन के बाद दोनों के पार्षदों की संख्या 20 वोट हो गई। यदि सभी पार्षद अपनी पार्टी के उम्मीदवार को वोट दें तो वह आसानी से जीत जाएंगे।

इन पार्षदों ने दिया वोट

Chandigarh Mayor Election: वार्ड नंबर 15 के पार्षद रामचन्द्र यादव ने अपने मत का इस्तेमाल किया है। वार्ड नंबर 17 के पार्षद दमनप्रीत और वार्ड नंबर 14 के पार्षद कुलजीत सिंह संधू ने अपना वोट डाल दिया है और वार्ड नंबर 21 के पार्षद जसवीर ने भी वोटिंग की है।

क्रॉस वोट बिगाड़ेगा खेल

Chandigarh Mayor Election: वार्ड नंबर 6 की पार्षद सर्वजीत कौर, वार्ड नंबर 10 की पार्षद हरप्रीत कौर और वार्ड नंबर 11 के पार्षद व पूर्व मेयर अनुप गुप्ता ने वोट डाला। कांग्रेस और आप के गठबंधन की सबसे बड़ी चुनौती क्रॉस वोटिंग को रोकना रहेगा। बीजेपी के पास कुल 15 वोट हैं। उनकी निगाहें क्रास वोट कराने पर है। गठबंधन के तीन पार्षदों ने अगर वोट क्रॉस किया तो खेल का रूख बदल सकता है।

किरण खेर ने डाला पहला वोट

Chandigarh Mayor Election: भारतीया जनता पार्टी की नेता और चंडीगढ़ से सांसद किरण खेर ने मेयर पद के लिए पहला वोट दिया है। साथ ही, वोटिंग प्रक्रिया जारी है। वार्ड के अनुसार मतदान किया जाएगा और मेयर चुनाव के लिए करीब एक घंटे का समय तय किया गया है।

पूरे चुनावी की वीडियोग्राफी

Chandigarh Mayor Election: डीसी विनय प्रताप सिंह ने यह साफ कर दिया है कि पूरी चुनाव प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जा रही है। यदि कोई भी पार्षद वीडियोग्राफी की कॉपी मांगेगे तो उसे वह दी जाएगी। वहीं, पार्षदों ने बैलेट बॉक्स से लेकर वोटिंग कंपार्टमेंट और पेन से लेकर स्टांप के दोनों तरफ सबकुछ चेक किया है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी ना हो सके।

भारी पुलिस बल तैनात

Chandigarh Mayor Election: एसएसपी कंवरदीप कौर ने कहा कि मेयर चुनाव के मद्देनजर नगर निगम कार्यालय के बाहर पुलिस बल, आईटीबीपी के जवान, आरएएफ और सीआरपीएफ बल तैनात हैं। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए भारी सुरक्षा तैनात की गई है।

चंडीगढ़ मेयर चुनाव की प्रक्रिया शुरू

Chandigarh Mayor Election: चंडीगढ़ मेयर चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मेयर के चुनाव से पहले पार्षदों को बताया गया कि बैलेट पेपर पर वोट कैसे करना है। पार्षदों की मांग थी कि वोटिंग के दौरान एक ही रंग के पेन का इस्तेमाल किया जाए। इस पर डीसी ने निर्वाची पदाधिकारी से इसमें रंग ठीक करने का अनुरोध किया। इस संबंध में चुनाव अधिकारी अनिल मसीह ने बताया कि नीला पेन होगा। इसके अलावा डेस्क से सभी रंगीन पेन और पेंसिलें हटा दी गई हैं।

बीजेपी पार्षद अभी निगम सदन नहीं पहुंचे

Chandigarh Mayor Election: भाजपा पार्षद अभी तक निगम सदन नहीं पहुंचे हैं। इसके चलते अभी तक वोटिंग शुरू नहीं हो पाई है। संसद किरण खेर सदन में पहुंचीं हैं। आम आदमी पार्टी के पार्षद नगर निगम चंडीगढ़ वोटिंग के लिए आए हैं। कांग्रेस पार्षद और अकाली दल के पार्षद भी पहुंचे।

उम्मीदवार कौन हैं

Chandigarh Mayor Election: मेयर का चुनाव गुप्त मतदान के माध्यम से होता है। 2024 के चुनाव के लिए, कार्यकाल के तीसरे, मेयर का पद अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। बीजेपी ने मेयर पद के लिए AAP के कुलदीप कुमार के खिलाफ मनोज सोनकर को मैदान में उतारा है। वहीं, सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए बीजेपी के कुलजीत संधू का मुकाबला कांग्रेस के गुरप्रीत सिंह गबी से होगा। डिप्टी मेयर पद के लिए भाजपा के राजिंदर शर्मा का मुकाबला कांग्रेस की निर्मला देवी से होगा। इन तीन पदों के लिए हर साल सदन के पांच साल के कार्यकाल के दौरान चुनाव होते हैं। कांग्रेस ने 2022 और 2023 में मतदान से परहेज किया था, जिसके कारण चुनावों में भाजपा की जीत हुई।

राघव चड्ढा ले रहे अपडेट

Chandigarh Mayor Election: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा समय-समय पर अपडेट ले रहे हैं। माना जा रहा है कि अगर गठबंधन इस चुनाव में जीतता है तो इंडिया गठबंधन को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि हाल ही में नीतीश कुमार गठबंधन से अलग होकर बीजेपी के समर्थन से बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं।

पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश के बाद चुनाव

Chandigarh Mayor Election: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर आज चंडीगढ़ मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव होंगे। पिछले हंगामे को देखते हुए निगम के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। कार्यालय के आसपास घूमना प्रतिबंधित है। पहली बार अधिकारियों और मीडिया को सदन की गैलरी में जाने की इजाजत नहीं है।

You May Also Like

More From Author