IMD Weather Update: जल्द ही मानसून की झमाझम बारिश होने वाली, सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान, जल्द मिलने वाली है गर्मी से राहत

Estimated read time 1 min read

IMD Weather Update: जल्द ही मानसून की झमाझम बारिश होने वाली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भविष्यवाणी की है कि इस साल मानसून सीजन की शुरुआत जल्द हो जाएगी। आईएमडी ने तारीख का ऐलान भी कर दिया है। इसके मुताबिक, दक्षिण-पश्चिमी मानसून की शुरुआत केरल में 31 मई के आसपास होने के आसार है।

दक्षिण-पश्चिमी मानसून की शुरुआत केरल में 31 मई के आसपास (IMD Weather Update) होने के आसार है। इसमें 4 दिन आगे या पीछे की गुंजाइश रखी गई है। मतलब मानसून 28 मई से 3 जून के बीच कभी भी आ सकता है।

IMD Weather Update
IMD Weather Update

मौसम: जल्द ही मानसून की झमाझम बारिश होने वाली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने भविष्यवाणी की है कि इस साल मानसून सीजन की शुरुआत जल्द हो जाएगी। आईएमडी ने तारीख का ऐलान भी कर दिया है। इसके मुताबिक, दक्षिण-पश्चिमी मानसून की शुरुआत केरल में 31 मई के आसपास होने के आसार है। इसमें 4 दिन आगे या पीछे की गुंजाइश रखी गई है। मतलब मानसून 28 मई से 3 जून के बीच कभी भी आ सकता है।

IMD Weather Update: दक्षिण-पश्चिम मानसून आम तौर पर एक जून को केरल में दस्तक देता है। इसके बाद यह आमतौर पर उत्तर की ओर बढ़ता है। 15 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है

31 मई को आ रहा मानसून

IMD Weather Update: आईएमडी के डायरेक्टर मृत्युंजय महापात्र ने बुधवार, 15 मई को बताया कि मानसून की शुरुआत एक जून से होती है। इसमें 7 दिन का विचलन रहता है। इसका मतलब यह है कि 7 दिन आगे या 7 दिन पीछे मानसून दस्तक दे सकता है। इस साल मानसून एक दिन पहले 31 मई को आ रहा है। इसमें 4 दिन या 4 दिन ज्यादा का अंतर हो सकता है। यह तारीख देशभर में मानसून के लिए एक अहम संकेतक है। इसके उत्तर की ओर बढ़ने से चिलचिलाती गर्मी से निजात मिलेगी।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की Ex गर्लफ्रेंड सोमी अली ने बिश्नोई समाज से मांगी माफी

19 मई को अंडमान निकोबार पहुंचेगा मानसून

IMD Weather Update: आईएमडी के मुताबिक, मानसून 19 मई को अंडमान निकोबार पहुंचने की संभावना है। आमतौर पर यह 20 से 22 तारीख के आसपास इस जोन में दस्तक देता है। यहां दस्तक देने के बाद मानसून देश के अन्य हिस्सों की तरफ बढ़ेगा। मौसम विभाग का कहना है कि देश में अल नीनो मौसम प्रणाली कमजोर हो रही है। यह मानसून आने तक हट जाएगा। ला नीना स्थितियां एक्टिव हो रही हैं।

1918 में 11 मई को केरल पहुंचा था मानसून

IMD Weather Update: आईएमडी अपने स्थापना काल से मानसून की दस्तक को लेकर भविष्यवाणियां करता रहा है। 1918 में मानसून 11 मई को केरल पहुं था। इसके बाद 1972 में सबसे देरी से मानसून 18 जून को केरल पहुंचा। अगर बीते चार साल की बात करें तो 2020 में मानसून 1 जून को, 2021 में 3 जून को, 2022 में 29 मई को और 2023 में 8 जून को केरल पहुंचा था।

106 फीसदी बारिश का अनुमान

IMD Weather Update: मौसम विभाग ने 2024 में औसत से अधिक मानसूनी बारिश का अनुमान जताया है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम रविचंद्रन ने कहा कि मानसून आमतौर पर एक जून के आसपास केरल में आता है और सितंबर के मध्य में वापस चला जाता है। इस औसत बारिश 106 फीसदी होने की उम्मीद है।

देशदुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्मकर्मपाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें Social Awaj News ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए Social Awaj फेसबुकपेज लाइक करें

follow us on google news banner black 1

You May Also Like

More From Author