Sri Lanka vs South Africa Live: श्रीलंका को जीत के लिए चढ़ना होगा रनों का पहाड़

Estimated read time 1 min read

Sri Lanka vs South Africa Live: आज के दिन को दुसरा मैच खेला जा रहा है और विश्व कप 2023 का चौथा मैच खेला जा रहा है।श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका(Sri Lanka vs South Africa) के बीच। श्रीलंका ने टास जीता और गेंदबाजी का चुनाव किया। इसके बाद तुफान आया अफ्रीका की बल्लेबाजी का। साऊथ अफ्रीका की और से पारी की शुरुआत करने उतरे कप्तान टीम्बा बवूमा और क्विंटन डीकाक।

Sri Lanka vs South Africa Live
Sri Lanka vs South Africa Live

पहला विकेट जल्दी ही गिरने के बाद दुसरे विकेट के लिए वन डरन डूसेन और डिकाक के बीच 200 रनों की साझेदारी देखने को मिली। दोनों ही बल्लेबाजों ने शतक जमाया। डूसेन ने 108 रन बनाए तो डिकान ने विश्व कप में अपना पहला शतक लगाया। डिकाक 2015 से विश्व कप का हिस्सा बनते आ रहे हैं।

कैरियर का 18 वां और विश्व कप का पहला शतक लगाया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए एडन मार्कम और हैनरी कलाशन ने भी अच्छी साझेदारी की। कलाशन 32 रन बनाकर आउट हुए। मार्कम ने भी जबरदस्त खेल दिखाते हुए शानदार106 रन बनाए।

साऊथ अफ्रीका टीम विश्व कप से पहले भी जबरदस्त फार्म में चल रही थी। आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीतकर विश्व कप में आए हैं। साऊथ अफ्रीका टीम जिस प्रकार से खेल दिखा रही, अगर ऐसा ही चलता रहा तो अफ्रीका टीम के आगे किसी भी टीम का टीकना बड़ा ही मुश्किल है। जिस प्रकार से अफ्रीका की बल्लेबाजी चल रही है काबिले तारीफ है।

आज के मैच मे श्रीलंका की और से बड़ा ही साधारण सी गेंदबाजी देखने को मिली है। श्रीलंका टीम एशिया कप 2023 में अच्छी फार्म में नजर आई थी। दोनों ही टीमें विश्व कप का अपना पहला मैच खेल रही है। जिस प्रकार से अफ्रीका टीम ने खेल दिखाया है, बड़ा ही जबरदस्त रहा है। श्रीलंका के सामने एक बड़ी चुनौती रहने वाली है। वैसे तो क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल माना जाता है, लेकिन आज के मैच में जीत श्रीलंका के लिए आसान नहीं रहने वाली।

साऊथ अफ्रीका की गेंदबाजी भी अच्छी चल रही है ऐसे में 400 रनों का पिछा करना बड़ा ही मुश्किल है। साऊथ अफ्रीका ने 50 ओवर में जीत के लिए 4 विकेट खोकर श्रीलंका के सामने पहाड़ जैसा 429 रनों का लक्ष्य रखा है। श्रीलंका के लिए इतना आसान काम रहने वाला नहीं है।

You May Also Like

More From Author