Geeta Mahotsav in Kurukshetra: हरियाणा के कुरूक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य शुभारंभ..

Geeta Mahotsav in Kurukshetra: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को मंत्रोच्चारण के बीच कुरुक्षेत्र में सरस मेले के उद्घाटन के साथ अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यह हम सभी के लिए ऐतिहासिक अवसर है।

Geeta Mahotsav in Kurukshetra
Geeta Mahotsav in Kurukshetra

आज से पहले सरस मेले की इतनी सुंदर और भव्य शुरूआत कभी नहीं हुई। ढोल-नंगाड़ों, शिल्पकारों और कलाकारों के अद्भुत संगम के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री ने स्वयं कलाकारों और शिल्पकारों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने आयोजन में लगे व यहां पहुंचे लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में पहुंचकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सर्वप्रथम विधिवत रूप से सरस मेले का उद्घाटन किया।

Geeta Mahotsav in Kurukshetra: इसके बाद उन्होंने श्रीमद्भगवद्गीता की प्रति पर पुष्प अर्पित किए और दीप प्रज्जवलित कर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आगाज किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने ब्रह्मसरोवर के तट पर बनी दुकानों में लगे सरस मेले का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने ढोल-नंगाड़ा पार्टी, करतब दिखा रहे कलाकार, नृत्य कर रहे कलाकार और बीन पार्टी से बातचीत की। उन्होंने सभी को इस पावन अवसर पर पहुंचने पर हार्दिक बधाई दी।

गीता का संदेश जितना पहले उपयोगी था, उतना आज भी उपयोगी

Geeta Mahotsav in Kurukshetra: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के शुभारंभ का ऐतिहासिक अवसर है। हजारों साल पहले कुरुक्षेत्र की भूमि पर भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था। यह गीता ज्ञान उस वक्त जितना उपयोगी था, आज भी उतना ही उपयोगी है।

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र भी उस वक्त जितना उपयोगी था, आज भी उतना ही उपयोगी है। गीता का यह संदेश युगों-युगों तक याद रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गीता महोत्सव न केवल कुरुक्षेत्र की भूमि पर बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर भी मनाया जा रहा है। आज विधिवत रूप से सरस मेले के उद्घाटन के साथ इसका शुभारंभ हुआ है।

देश और विदेशों से पहुंचेंगे लोग

Geeta Mahotsav in Kurukshetra: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि देश और विदेश से लोग अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में पहुंचेंगे। कोरोना के बाद रोनक लौटी है। इस बार भी लाखों की संख्या में लोग पहुंचेंगे। इसके साथ-साथ विभिन्न प्रांतों से कलाकार, शिल्पकार, कारीगर व सामान बेचने वाले स्वयं सहायता समूह महोत्सव में पहुंचे हैं।

दिल्ली मेट्रो में बिकनी पहनकर यात्रा करने वाली लड़की आई सामने, वायरल तस्वीर पर दिया जवाब

Geeta Mahotsav in Kurukshetra: मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार हरियाणा के हैंडीक्राफ्ट बनाने वालों के लिए अलग स्टॉल की व्यवस्था की गई है, जो विदेशी सैलानियो को आकर्षित करती है। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलता है और लोगों को हमारी संस्कृति जानने का अवसर भी मिलता है। महोत्सव देखने के लिए 25 देशों से विदेशी सैलानियों के आने की उम्मीद है।

राज्य सरकार की बसों में लगेगा 50 प्रतिशत किराया

Geeta Mahotsav in Kurukshetra: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के चलते 19 नवंबर से 6 दिसंबर तक कुरुक्षेत्र जाने के लिए 10 जिलों के यात्रियों को राज्य परिवहन की बसों के किराए में 50 प्रतिशत छूट मिलेगी। कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, जींद, कैथल, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, सोनीपत और रोहतक जिले के यात्रियों को कुरुक्षेत्र पहुंचने पर बस किराये में छूट प्रदान की गई है।

29 नवंबर को होगा राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का आगमन

Geeta Mahotsav in Kurukshetra: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि 29 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के मुख्य कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा। इसके लिए भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति से प्रदेश की कई परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करवाया जाएगा। गीता महोत्सव में मुख्य कार्यक्रम 29 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलेंगे। सरस मेला 6 दिसंबर को खत्म होगा।

सरस मेले में लगी 600 से अधिक दुकानें

Geeta Mahotsav in Kurukshetra: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में सरस मेले की छटा देखने से बन रही है। यहां पर 600 से अधिक दुकानें लगाई गई हैं। इनमें 250 शिल्पकार, 100 से ज्यादा सहायता समूह व अन्य दुकानें लगाई गई हैं। शिल्प मेले में कश्मीर से कन्याकुमारी तथा गुजरात से लेकर असम तक के शिलपकारों की शिल्प कला देखने को मिलेगी। इस महोत्सव में हमें लघु भारत की झलक देखने को मिलेगी।

देशदुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्मकर्मपाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें Social Awaj News ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए Social Awaj फेसबुकपेज लाइक करें

Share This:

Next Post

Problem Of Diabetes: डायबिटीज की समस्या में बड़ी राहत देंगे ये 6 हर्ब्स, शुगर का लेवल कम करने के लिए शुरू करें सेवन

Mon Nov 21 , 2022
Problem Of Diabetes: डायबिटीज जीवनशैली से जुड़ी बीमारी है जिसमें परहेज की सबसे ज्यादा मांग होती है. ऐसे में कुछ हर्ब्स के जरिए डायबिटीज को नियंत्रण में लाया जा सकता है.जानते हैं विस्तार से…. डायबिटीज असंतुलित जीवनशैली, तनाव और मोटापे से जुड़ी बीमारी है जिसमें ब्लड शुगर […]
Problem Of Diabetes

Read This More

error: Content is protected !!