JJP Nav Sankalp Rally Hisar: हिसार में जजपा की नवसंकल्प रैली, अजय चौटाला और दिग्विजय रैली में पहुंचे, दुष्यंत चौटाला के संबोधन पर रहेगी निगाहें

Estimated read time 1 min read

JJP Nav Sankalp Rally Hisar: भारतीय जनता पार्टी से गठबंधन टूटने के एक दिन बाद जननायक जनता पार्टी आज हिसार में नव संकल्प रैली करने जा रही है। जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला के जन्मदिन पर हिसार के रामलीला मैदान में इस रैली का आयोजन हो रहा है। रैली को लेकर सभी की निगाहें दुष्यंत चौटाला के संबोधन पर रहेगी।

बीजेपी से गठबंधन टूटने के बाद हिसार में जजपा की नवसंकल्प रैली (JJP Nav Sankalp Rally Hisar) का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली में दुष्यंत चौटाला के संबोधन पर सबकी नजर रहेगी।

JJP Nav Sankalp Rally Hisar
JJP Nav Sankalp Rally Hisar

हिसार: भारतीय जनता पार्टी से गठबंधन टूटने के एक दिन बाद जननायक जनता पार्टी आज हिसार में नव संकल्प रैली (JJP Nav Sankalp Rally Hisar) करने जा रही है। जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला के जन्मदिन पर हिसार के रामलीला मैदान में इस रैली का आयोजन हो रहा है। रैली को लेकर सभी की निगाहें दुष्यंत चौटाला के संबोधन पर रहेगी। जजपा लोकसभा चुनाव 2024 के लिए एक या दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी या फिर सभी दस सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी, यह आज पता चल जाएगा। यही नहीं, हरियाणा में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भी स्पष्ट संकेत मिल सकता है।

पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा सांसद गौतम गंभीर ने सक्रिय राजनीति से लिया संन्‍यास, बताई ये वजह

अजय चौटाला, दिग्विजय चौटाला रैली में पहुंचे

JJP Nav Sankalp Rally Hisar: जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला और दिग्विजय चौटाला रैली में पहुंच चुके हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। उनके आगमन से पहले कार्यकर्ताओं ने रागनी का लुत्फ लिया। कुछ देर में दुष्यंत चौटाला भी पहुंचने वाले हैं।

दोपहर एक बजे रैली में पहुंचेंगे दुष्यंत चौटाला

JJP Nav Sankalp Rally Hisar: जजपा की नवसंकल्प रैली का समय सुबह 11 बजे रखा गया था। अब बताया जा रहा है कि पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला दोपहर 1 बजे तक रैली में पहुंच जाएंगे। उधर, जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने आज सिरसा में केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। वे भी हिसार के लिए रवाना हो चुके हैं। उधर, खबर सामने आई है कि नायब सिंह सैनी की सरकार का फ्लोर टेस्ट चल रहा है। व्हिप के बाद जजपा के चार विधायक वहां पहुंच गए हैं।

मिशन दुष्यंत 2024 का दिया गया नारा

JJP Nav Sankalp Rally Hisar: भारतीय जनता पार्टी ने मिशन 2024 के लिए 400 सीटों का नारा दिया था। अब जजपा ने मिशन 2024 के लिए दुष्यंत लिखा है। मतलब यह है कि आने वाले चुनावों में दुष्यंत चौटाला को भारी मतों से विजयी बनाएं। पिछले विधानसभा चुनाव में दुष्यंत चौटाला की जजपा को दस सीटें मिली थीं। दुष्यंत चौटाला हिसार लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं। हालांकि बीजेपी से गठबंधन टूटने के बाद जजपा को कमजोर बताया जा रहा है। ऐसे में जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला के जन्मदिन पर आयोजित हो रही इस रैली में दुष्यंत अपने विरोधियों पर खासा प्रहार कर सकते हैं।

देशदुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्मकर्मपाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें Social Awaj News ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए Social Awaj फेसबुकपेज लाइक करें

You May Also Like

More From Author