Life Sentence For Leopard: 4 लोगों की जान लेने वाले तेंदुआ को ‘उम्रकैद’, कानपुर के चिड़ियाघर में रहेगा कैद

Life Sentence For Leopard: लखीमपुर में खुले में घूम रहे तेंदुआ को आखिरकार पकड़ लिया गया है। बाघ की तरह दिखने वाला यह तेंदुआ गोला क्षेत्र में लोगों की दहशत की वजह बना हुआ था। तीन लोगों को अपना शिकार बना चुका था। पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।

Life Sentence For Leopard
Life Sentence For Leopard

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में दहशत की वजह बना तेंदुआ अब पिंजरे में कैद हो गया है। अब यह कैद उम्रकैद की होगी। पिछले तीन माह से तेंदुए की डर की वजह से लोग काफी परेशान थे। तेंदुए ने तीन माह से फार्म एरिया में अपना कब्जा जमाया हुआ था। लोगों का शिकार कर रहा था। तेंदुए के हमले की चपेट में आकर तीन लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

Life Sentence For Leopard: इस कारण पूरे गोला क्षेत्र में यह दहशत की वजह बना हुआ था। अब इसके पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। वन विभाग को भी चैन मिला है। बाघ जैसा दिखने वाला यह तेंदुआ इस समय लोगों की चर्चा के केंद्र में बना हुआ है।लखीमपुर के गोला रेंज में इस बाघ जैसे दिखने वाले तेंदुए की चपेट में तीन लोग आए। 23 अगस्त को जमुनाबाद ब्लॉक के ब्लाक नंबर छह में 45 वर्षीय चौकीदार हरीराम को निशाना। उनका शव झाड़ियों में क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला।

दिल्ली मेट्रो में बिकनी पहनकर यात्रा करने वाली लड़की आई सामने, वायरल तस्वीर पर दिया जवाब

Life Sentence For Leopard: चार अक्टूबर को तेंदुए ने 33 वर्षीय यदुनाथ पुत्र राम भजन निवासी नारायणपुर थाना गोला हैदराबाद पर हमला कर दिया। इस हमले में युवक की मौत हो गई। उसका भी शव भी झाड़ियों में पाया गया। 20 अक्टूबर को मिल एरिया में 50 वर्षीय हीरालाल पुत्र रामभरोसे निवासी रामपुर ग्रंट 18 थाना हैदराबाद को निशाना बनाया। ट्यूबवेल पर पड़ी झोपड़ी उस समय वे सो रहे थे। तेंदुआ हीरालाल गन्ने के खेत में ले गया और निवाला बना लिया।

कॉम्बिंग के लिए मंगवाए गए थे हाथी

Life Sentence For Leopard: तेंदुआ के बढ़ते कहर को देखते हुए वन विभाग की टीम ने 22 अक्टूबर को दुधवा से गंगा कली और डायना हाथियों को मंगवाया। साथ ही, रेस्क्यू के लिए विशेषज्ञों की टीम भी ऑपरेशन में लगी। प्रभावित इलाकों में पिंजरे और सीसीटीवी लगाए गए। मंगलवार को मिल एरिया में एक पिंजरे में तेंदुआ कैद हो गया। दावा किया जा रहा है कि इस तेंदुए को कानपुर के चिड़ियाघर में रखा जाएगा।

पकड़े जाने की फैली खबर

Life Sentence For Leopard: तेंदुआ के पकड़े जाने की खबर जैसे ही आई। यह पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई। लोग पिंजरे में फंसे तेंदुआ को देखने के लिए मौके पर पहुंचने लगे। वन विभाग की टीम भी सूचना पर पहुंची। विभाग के अधिकारियों ने पिंजरे को ट्रॉली पर लदवाया। तेंदुआ को उसके गंतव्य की ओर ले जाया गया। डीएफओ संजय विस्वाल ने भी कहा है कि तेंदुए को पकड़ लिया गया है।

देशदुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्मकर्मपाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें Social Awaj News ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए Social Awaj फेसबुकपेज लाइक करें

Share This:

Next Post

Section 144: राजस्थान में अचानक क्यो गर्माया माहौल, जिससे बंद हो गया इंटरनेट, लग सकती है धारा 144, जानिए क्या है मामला

Fri Nov 25 , 2022
Section 144: राहुल गांधी की यात्रा से पहले भीलवाड़ा में बढ़ी टेंशन। दरअसल यहां दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद तनाव का माहौल। जिले में 48 घंटे के लिए इंटरनेट बंद करने के आदेश आ गए है। अजमेर रेंज आईजी भीलवाड़ा […]
Section 144

Read This More

error: Content is protected !!