Girl On Fire: दुल्हन बनने से किया इंकार, तो पागल आशिक ने खुद को और लड़की को कर दिया आग के हवाले

Estimated read time 1 min read

Girl On Fire: प्यार समर्पण सिखाता है। लेकिन आज के दौर का प्यार विकृत रूप ले चुका है। समर्पण की जगह पाने की चाहत ने ले ली है। तभी तो एक तरफा प्यार में पागल सिरफिरे ने ना सिर्फ खुद को आग के हवाले कर दिया बल्कि लड़की को भी इसमें खींच लिया। दिल को दहलाने वाली कहानी औरंगाबाद की है।

Girl On Fire
Girl On Fire

तू मुझसे शादी नहीं कर रही है…इसलिए मैं ना तो जिंदा रहूंगा और ना तूझे रहने दूंगा और लगा ली आग। महाराष्ट्र के औरंगाबाद के डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाडा विश्वविद्यालय के बायोफिजिक्स डिपार्टमेंट हेड के केबिन के अंदर से आग की लपटे निकलती देख सबलोग सन्न रह गए। आग को बुझाकर दोनों को तुरंत डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दोनों बुरी तरह झुलस चुके हैं और हालत बेहद गंभीर है।

क्या है पूरा मामला

Girl On Fire: बताया जा रहा है कि लड़की जूलॉजी विभाग में पीएचडी कर रही थी। लड़का जिसका नाम गजानन मुंडे है वो भी उसी कॉलेज में पीएचडी कर रहा था। वो लड़की से प्यार करता था, लेकिन वो उसके प्यार में नहीं थी। घटना के वक्त लड़की बायोफिजिक्स डिपार्टमेंट हेड के कैबिन मे बैठ कर अपना प्रोजेक्ट तैयार कर रही थी।

दिल्ली मेट्रो में बिकनी पहनकर यात्रा करने वाली लड़की आई सामने, वायरल तस्वीर पर दिया जवाब

Girl On Fire: इस दौरान वहां लड़का आया और उससे बोला,’तू मुझे शादी नहीं कर रही है’। इसके बाद खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। इसके बाद लड़की को  भी अपनी तरफ खींच लिया। दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लड़का 90 प्रतिशत तक जल गया है। वहीं, लड़की 40 से 50 फीसदी झुलसी है।

मामला पुलिस ने किया दर्ज

Girl On Fire: घटना के बाद 21 नवंबर की देर रात को बेगमपुरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने गजनान मुंडे पर  धारा 307, 326 ए, 354 डी, 506, 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल लड़का और लड़की की हालत बेहद गंभीर है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पढ़ने में दोनों हैं होशियार

Girl On Fire: दोनों पढ़ने में होशियार है और जूलॉजी विभाग से पीएचडी कर रहे है। लड़की को उसके प्रोजेक्ट के लिए फॉरेंसिक साइंस कॉलेज में भेजा गया था। एक तरफा प्यार की वजह से लड़की आज जिंदगी और मौत बीच झूल रही है।

सिरफिरे आशिक ने अपना भी भविष्य खराब कर दिया। बिना सोचे समझे कदम उठाने का यही अंजाम होता है। आज के दौर के युवा लड़के और लड़कियां अपनी सोचने समझने की शक्ति मानों खो चुके हैं। ऐसी-ऐसी खबरे सामने आ रही है जिसे सुनकर इंसानियत से भरोसा उठने लगा है।

देशदुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्मकर्मपाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें Social Awaj News ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए Social Awaj फेसबुकपेज लाइक करें

You May Also Like

More From Author