MLA Vikramaditya Singh: पति का अफेयर प्रतिभा सिंह देती थीं ताने… विक्रमादित्य सिंह मुसीबत में फंस गए

MLA Vikramaditya Singh: हिमाचल प्रदेश चुनाव में इस बार कांग्रेस को बहुमत मिला है। कांग्रेस की जीत का बड़ा श्रेय स्व. वीरभद्र सिंह पर जाता है। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नाम पर कांग्रेस चुनाव लड़ी और जीती। वीरभद्र और उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य भी विधायक बने हैं।

हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह के बेटे और शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह मुसीबत में फंस गए हैं। घरेलू हिंसा के मामले में उनके खिलाफ गैर जमानती वॉरंट जारी किया है। विक्रमादित्य सिंह की पत्नी सुदर्शना ने उदयपुर कोर्ट में 17 अक्टूबर 2022 को इसकी शिकायत दर्ज की थी। मामले में पहली सुनवाई 17 नवंबर को हुई थी।

MLA Vikramaditya Singh: सुनवाई के बाद अतिरिक्त मुख्य न्याय दंडाधिकारी (ACJM) उदयपुर की अदालत ने विक्रमादित्य सिंह के अलावा उनकी मां प्रतिभा सिंह, ननद अपराजिता सिंह ननदोई अंगद सिंह और चंडीगढ़ की रहने वाली अमरीन को भी गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। शिकायत में जिस अमरीन का जिक्र है, उसके साथ विक्रमादित्य के अफेयर का आरोप है।

सुदर्शना सिंह ने घरेलू हिंसा की

विक्रमादित्य की मां प्रतिभा सिंह पर भी आरोप

MLA Vikramaditya Singh: सुदर्दशना ने शिकायत में यह लिखा है कि शादी के कुछ समय बाद ही विक्रमादित्य सिंह ने उनको मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। इसके अलावा दहेज की मांग को लेकर भी मानसिक रूप से परेशान करने की बात शिकायत में लिखी गई है। वहीं सास प्रतिभा सिंह पर आरोप है कि वह सुदर्शना के परिवारवालों को ताने देती थीं।

दिल्ली मेट्रो में बिकनी पहनकर यात्रा करने वाली लड़की आई सामने, वायरल तस्वीर पर दिया जवाब

MLA Vikramaditya Singh: विक्रमादित्य अपनी पत्नी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं यह बात प्रतिभा सिंह अच्छे से जानती थी फिर भी उन्होंने विक्रमादित्य का ही साथ दिया यह बात भी शिकायत पत्र में लिखी गई है। पति और सास के अलावा सुदर्शना ने ननद और ननदोई पर भी परेशान करने के आरोप लगाए हैं। सुदर्शना ने शिकायत में चंडीगढ़ की अमरीन का जिक्र भी किया है। उसे लेकर आरोप है कि विक्रमादित्य का उनके साथ अफेयर है।

2019 में सुदर्शना की हुई थी शादी

MLA Vikramaditya Singh: विक्रमादित्य की शादी 8 मार्च 2019 को सुदर्शना के साथ हुई थी। सुदर्शना राजस्थान के मेवात वंश की राजकुमारी हैं। यह शादी उदयपुर के के कानोता गांव में कनोतागढ़ पैलेस से हुई थी। राजकुमारी सुदर्शना सिंह ने सोफिया कॉलेज मुंबई से समाजशास्त्र में मास्टर्स किया है। उन्होंने इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स भी किया है।

आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल में सुदर्शना के साथ प्रताड़ना शुरू हुई थी लेकिन दोनों परिवार के रसूख को देखते हुए सुदर्शना ने चुप रहना ही उचित समझा। सुदर्शना ने शिकायत पत्र में लिखा है कि उन्हें यह लगा था कि अगर वह चुप रहेगी तो शायद विक्रमादित्य सिंह का व्यवहार बदल जाएगा लेकिन समय के साथ उनके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया।

देशदुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्मकर्मपाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें Social Awaj News ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए Social Awaj फेसबुकपेज लाइक करें

Share This:

Next Post

Musewala Mudder Case: मूसेवाला केस को सुलझाने वाले अफसरों को धमकी सभी को एक-एक कमांडो

Wed Dec 14 , 2022
Musewala Mudder Case: दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के 3 अफसरों को Y कैटेगरी की सिक्योरिटी दी गई है. इन अफसरों के नाम स्पेशल कमिश्नर HGS धालीवाल, डीसीपी काउंटर इंटेलिजेंस मनीषी चंद्रा, डीसीपी स्पेशल सेल राजीव रंजन हैं. इतना ही नहीं मूसेवाला केस को सुलझाने वाले अफसरों […]
sidhu mossewala

Read This More

error: Content is protected !!